India vs Bangladesh Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत
IND vs BAN: Shubman Gill celebrates his century
India vs Bangladesh Highlights: मोहम्मद शमी के 5 विकेट और शुभमन गिल के शतक के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.
भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम मोहम्मद शमी की आंधी में उड़ गई. शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किया. हर्षित राणा ने उनका भरपूर साथ दिया और 3 विकेट चटकाए. तौहीद हृदोय और जेकर अली ने बांग्लादेश की टीम को 228 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी था. भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा.
सस्ते में लौटे अक्षर पटेल
31वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल रिशाद हुसैन के शिकार हुए. 12 गेंद में महज 8 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. उनकी जगह पर अब केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए.
श्रेयस अय्यर हुए कैच आउट
27.4 ओवर में मुस्तफिजुर की गेंद पर अय्यर 30 गेंद में 21 रन बनाकर नजमुल हसन को कैच थमा बैठे. उनकी जगह क्रीज पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए हैं.
गिल ने पूरा किया फिफ्टी
शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 73 गेंदों में 51 रन बनाकर वह क्रीज पर मौजूद हैं. 26 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 124 रन है.
विराट कोहली गलत शॉट खेलकर आउट, भारत को दूसरा झटका
टीम इंडिया को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा है. कोहली 38 गेंद पर 22 रन बनाकर रिशाद होसेन की गेंद पर कैच आउट हो गए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं. भारत ने 112 रन बना लिए हैं. अब भारत को जीत के लिए 117 रनों की जरूरत है.
भारत ने पार किया 100 रन का आंकड़ा
टीम इंडिया ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं. विराट 18 और गिल 42 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए