चहल और धनश्री ने तोड़ा रिश्ता, बांद्रा कोर्ट ने लगाई तलाक पर मुहर
Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Mar 2025 5:32 PM
Chahal and Dhanashree
Chahal and Dhanashree Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री की राहें अब से अलग हो गई हैं. दोनों ने फैमिली कोर्ट में आधिकारिक रूप से तलाक लेकर अपने इस रिश्ते को आज खत्म कर दिया.
Chahal and Dhanashree Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का 20 मार्च को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में आधिकारिक रूप से तलाक हो गया. दोनों के तलाक की खबर की पुष्टि करते हुए उनके वकील ने कहा, “दोनों का तलाक हो गया है, उनकी शादी अब कानूनी रूप से टूट चुकी है.” युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने तलाक के लिए पहले फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन जब उन्हें फैमिली कोर्ट द्वारा कूलिंग ऑफ पीरियड दिया गया, तब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर एक बार फिर से बांद्रा के फैमिली कोर्ट में गुरुवार को दोनों के तलाक के केस की सुनवाई हुई, जहां दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी गई.
कूलिंग ऑफ पीरियड
युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने तलाक के लिए 5 फरवरी को फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी. जहां उन्हें हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13B के तहत 6 महीने के लिए कूलिंग ऑफ पीरियड दिया गया. लेकिन दोनों ने कूलिंग ऑफ पीरियड के लिए मना करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की. धारा 13B के अनुसार जब पति-पत्नी तलाक लेने का फैसला करते हैं, तब उन्हें कोर्ट द्वारा एक बार फिर से विचार-विमर्श करने का समय दिया जाता है. इस दौरान दोनों तलाक न लेने का भी फैसला कर सकते हैं. लेकिन दी गई अवधि के बाद भी अगर दोनों पक्षों की सुलह नहीं होती है और दोनों तलाक लेना चाहते हैं, तब कोर्ट द्वारा आगे की प्रक्रिया की जाती है.
धनश्री को कितने रुपये की एलिमनी राशि मिलेगी?
युजवेंद्र चहल की तरफ से धनश्री को एलिमनी राशि के रूप में 4.75 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिनमें से आधी राशि पहले ही धनश्री को दी जा चुकी है.
यह भी पढ़े: Most Expensive Divorces In Sports: सबसे महंगा तलाक, विराट और रोहित की कमाई भी हो जाएगी फेल, दे दिया…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










