भुवनेश्वर ने कहा, कोरोना वायरस के कारण गेंद को चमकाना मुश्किल
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Mar 2020 4:42 PM
भारत में कोरोना वायरस के 40 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच भुवनेश्वर ने कहा कि वे इस मुश्किल समय में हर संभव एहतियात बरत रहे हैं
धर्मशाला : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने संकेत दिए हैं कि घातक नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वे सफेद गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल सीमित कर सकते हैं.
भुवनेश्वर ने हालांकि कहा कि इस पर फैसला बुधवार को बैठक के दौरान टीम डाक्टर करेंगे. स्पोर्ट्स हर्निया से उबरने के बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर ने यहां मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हमने इस बारे (लार का इस्तेमाल नहीं करने पर) में सोचा लेकिन मैं अभी यह नहीं कह सकता कि हम लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि अगर हम लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो फिर गेंद को चमकाएंगे कैसे.
ऐसा नहीं करने पर हमारे खिलाफ रन बनेंगे और आप लोग बोलोगे कि हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे. उन्होंने कहा, लेकिन यह वैध मुद्दा है और देखते हैं कि आज टीम बैठक में क्या होता है और हमें जो भी निर्देश मिलेंगे या जो भी सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा, हम वह करेंगे. भारत में कोरोना वायरस के 40 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच भुवनेश्वर ने कहा कि वे इस मुश्किल समय में हर संभव एहतियात बरत रहे हैं.
उन्होंने हालांकि इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग पर इस खतरनाक बीमारी का असर पड़ेगा या नहीं. उन्होंने कहा, आप अभी कुछ नहीं कह सकते क्योंकि यह भारत में गंभीर स्थिति बन रहा है. लेकिन हम हर संभव एहतियाती कदम उठा रहे हैं. हमारे साथ टीम डाक्टर है और वह हमें निर्देश दे रहा है कि क्या करना है और क्या नहीं. इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि यह नहीं फैलेगा.
अन्य टीमों की तरह भारतीय खिलाड़ियों को भी प्रशंसकों से दूर रहने को कहा गया है. भुवनेश्वर ने कहा, टीम डाक्टर ने निर्देश दिए हैं कि क्या करें और क्या नहीं। जैसे साफ-सफाई बनाए रखें, नियमित तौर पर हाथ धोएं और प्रशंसकों के करीब नहीं जाएं.
दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने कहा कि भारत में रहने के दौरान संक्रमण के खतरे को देखते हुए टीम हाथ मिलाने से बच सकती है. दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी मेडिकल और सुरक्षा टीम के स्वीकृति देने पर दौरे की हामी भरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










