भारतीय क्रिकेटर ने की आत्महत्या, दोस्त बुलाते थे जूनियर डेल स्टेन

IPL, Mumbai, club cricketer, Karan Tiwari, committed suicide, friends call, Junior Dale Steyn इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां चरण इस बार भारत में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाना है. टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा. इसको लेकर सभी आठ टीमें अपनी-अपनी तैयारियों भी शुरू कर दी हैं. इस बीच एक बुरी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल शुरू होने से पहले एक भारतीय क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है.
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां चरण इस बार भारत में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाना है. टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा. इसको लेकर सभी आठ टीमें अपनी-अपनी तैयारियों भी शुरू कर दी हैं. इस बीच एक बुरी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल शुरू होने से पहले एक भारतीय क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है.
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के एक क्लब क्रिकेटर ने सोमवार की रात अपने मलाड स्थित घर पर आत्महत्या कर ली. क्रिकेटर के दोस्तों ने बताया कि वो आईपीएल में नहीं चुने जाने से परेशान था.
क्रिकेटर का नाम करन तिवारी बताया जा रहा है. करन को जूनियर डेल स्टेन के नाम से बुलाया जाता था, ऐसा इसलिए क्यों कि उसकी गेंदबाजी एक्शन कद काठी दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन से मिलती-जुलती थी.
Also Read: जीवा धौनी की गोद में कौन है ये बच्चा? वायरल हुई तसवीर, फैंस ने पूछा ये सवाल…
बताया जा रहा है कि 27 साल के करन तिवारी सीलिंग फैन से लटकर आत्म हत्या कर ली. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, 19 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले आइपीएल में नहीं चुने जाने के बाद करन उदास था.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि क्रिकेटर ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्तों को फोन कर बताया था कि वो आत्महत्या करने जा रहा है. उसके बाद दोस्त ने करण की बहन को जानकारी दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. करन को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया. इससे पहले इसी साल एक अंडर -19 महिला क्रिकेटर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
Also Read: IPL: एमएस धौनी कितने साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे? CSK के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










