उम्र छिपाने वाले खिलाड़ियों को सजा नहीं देगा BCCI, लेकिन करना होगा यह काम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2020 10:18 PM
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को कहा कि वह उन पंजीकृत खिलाड़ियों को सजा नहीं देगा जो अपनी आयु से जुड़ी गलत जानकारी को स्वेच्छा से स्वीकार करेंगे. लेकिन अगर किसी ने इसेक बाद भी सही जानकारी छिपाई तो या ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे दो साल के निलंबन की सजा दी जायेगी. यह नियम 2020-2021 सत्र से बोर्ड के आयु वर्ग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी क्रिकेटरों पर लागू होंगे.
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को कहा कि वह उन पंजीकृत खिलाड़ियों को सजा नहीं देगा जो अपनी आयु से जुड़ी गलत जानकारी को स्वेच्छा से स्वीकार करेंगे. लेकिन अगर किसी ने इसेक बाद भी सही जानकारी छिपाई तो या ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे दो साल के निलंबन की सजा दी जायेगी. यह नियम 2020-2021 सत्र से बोर्ड के आयु वर्ग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी क्रिकेटरों पर लागू होंगे.
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘इस योजना के तहत जो खिलाड़ी स्वैच्छिक रूप से घोषणा करेंगे कि उन्होंने अतीत में जाली दस्तावेज देकर अपनी जन्मतिथि में बदलाव किया है उन्हें निलंबित नहीं किया जायेगा और अगर वे अपनी वास्तविक जन्मतिथि का खुलासा करते हैं तो उन्हें उचित आयु वर्ग में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जायेगी.’
बोर्ड ने कहा, ‘खिलाड़ी को बीसीसीआई के आयु सत्यापन विभाग को संबंधित दस्तावेजों के साथ हस्ताक्षर किया हुआ पत्र/ईमेल भेजना होगा.’ बीसीसीआई ने साथ ही स्पष्ट किया कि अगर खिलाड़ी इसे अभी स्वीकार नहीं करेंगे और बाद में उन्हें आयु धोखाधड़ी का दोषी पाया जाता है तो उन्हें सजा दी जायेगी.
बोर्ड ने कहा, ‘हालांकि अगर पंजीकृत खिलाड़ी तथ्यों का खुलासा नहीं करता है और बीसीसीआई को पता चलता है कि उसने फर्जी या जाली जन्मतिथि दस्तावेज जमा कराए हैं तो फिर उसे दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा और दो साल का निलंबन पूरा होने के बाद उन्हें बीसीसीआई के आयु वर्ग के टूर्नामेंट और साथ ही राज्य इकाइयों के आयु वर्ग टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं दी जायेगी.’
बीसीसीआई ने साथ ही कहा कि मूल निवास से जुड़ी धोखाधड़ी करने वाले क्रिकेटरों को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जायेगा, जिसमें सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं. स्वैच्छिक खुलासे की योजना मूल निवास धोखाधड़ी करने वालों पर लागू नहीं होगी.
Also Read: IPL 2020 : चीनी कंपनी को IPL 13 का प्रायोजक बनाने पर भारी बवाल, RSS ने बताया, सैनिकों का अपमान
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने आयु धोखाधड़ी के मुद्दे से कड़ाई से निपटने पर जोर दिया है. भारत में क्रिकेट की संचालन संस्था ने साथ ही कहा कि अंडर-16 आयु वर्ग टूर्नामेंट में सिर्फ 14 से 16 साल के बच्चों को हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जायेगी.
अंडर-19 आयु वर्ग में अगर खिलाड़ी की जन्मतिथि का पंजीकरण वास्तविक तिथि से दो साल से अधिक समय बाद पाया जाता है तो बीसीसीआई के अंडर-19 टूर्नामेंट में उसके प्रतिनिधित्व के वर्षों की संख्या सीमित की जायेगी. गांगुली ने कहा कि बोर्ड आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धी प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है. आयु धोखाधड़ी की शिकायत के लिए बीसीसीआई की 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन है.
Posted By: Amlesh Nandan Sinha.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










