WPL Schedule: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच

WPL 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी किया है. यह लीग पांच मार्च को शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जायेगा. पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों की भिड़ंत होगी. कुल 20 लीग मुकाबले खेले जायेंगे.
मुंबई में महिला प्रीमियर लीग की एक्शन से भरपूर नीलामी के समापन के एक दिन बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को कैश-रिच लीग के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. कुल पांच टीमें महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में वर्चस्व के लिए लड़ाई लड़ेंगी. ये पांच टीमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स हैं. सभी ने कुल 87 खिलाड़ियों को साइन किया है, जिनमें से 30 विदेशी क्रिकेटर हैं.
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, महिला प्रीमियर लीग में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच होंगे जो 23 दिनों की अवधि में खेले जायेंगे. ऐतिहासिक महिला टी20 लीग चार मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगी. महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात जाइंट्स से होगा. 5 मार्च (रविवार) को पहला डबल-हेडर होगा, जिसमें दिन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. इसी दिन शाम में यूपी वारियर्स डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाइंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
Also Read: WPL Auction 2023 Live: स्मृति मंधाना पर RCB ने की पैसों की बारिश, शैफाली वर्मा को दिल्ली ने खरीदा
WPL 2023 के 4 डबल हेडर में, पहला मैच दोपहर 3:30 PM बजे से शुरू होगा, जबकि सभी शाम के मैच 7:30 PM से शुरू होंगे. डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में कुल 11 मैच होंगे. यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स लीग चरण का फाइनल मैच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेंगे. डब्ल्यूपीएल 2023 का एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा. महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा.
🗓️ Mark Your Calendars
Get Ready to support your favourite teams 👏 👏
The schedule for the inaugural edition of Women's Premier League is here 🔽 #WPL pic.twitter.com/O1HHvRUh0k
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2023
इससे पहले, भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना WPL 2023 की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं. सोमवार को हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर भारतीय उप-कप्तान को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की सेवाएं लीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




