World Cup 2023: नीदरलैंड से हारकर बांग्लादेश ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: नीदरलैंड से हारकर बांग्लादेश ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Kolkata: Netherlands bowler Paul van Meekeren celebrates after dismissing Bangladesh batter Shakib Al Hasan during ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Bangladesh and Netherlands, at Eden Gardens in Kolkata, Saturday, Oct. 28, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI10_28_2023_000435A)

नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई. बांग्लादेश की यह लगातार पांचवीं हार है.

विज्ञापन
undefined

दक्षिण अफ्रीका को हराकर क्रिकेट जगत को चौंकाने वाले नीदरलैंड ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में टेस्ट खेलने वाली एक अन्य टीम बांग्लादेश को 87 रन से हराकर आईसीसी वनडे विश्व कप में एक और उलटफेर किया. दूसरी ओर नीदरलैंड से हारकर बांग्लादेश की टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

undefined

बांग्लादेश विश्व कप में चार एसोसिएट देशों से हारने वाली पहली टीम

बांग्लादेश विश्व कप में चार एसोसिएट देशों से हारने वाली पहली टीम बन गई है. उसे इससे पहले कनाडा, केन्या और आयरलैंड ने भी वर्ल्ड कप में हराया है.

60 रन बनाम कनाडा डरबन 2003

32 रन बनाम केन्या जॉबबर्ग 2003

74 रन बनाम आयरलैंड ब्रिजटाउन 2007

87 रन बनाम नीदरलैंड कोलकाता 2023

Also Read: World Cup 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से रौंदा, दूसरी बार किया बड़ा उलटफेर
undefined

एक विश्व कप में पूर्ण सदस्य टीमों के विरुद्ध एसोसिएट देशों की सर्वाधिक जीत

2003 में 3 केन्या (श्रीलंका, जिंबाब्वे और बांग्लादेश)

2007 में 2 आयरलैंड (पाकिस्तान और बांग्लादेश)

2015 में दूसरा आयरलैंड (वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे)

2023 में 2 नीदरलैंड (दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश)

undefined

विश्व कप में एसोसिएट राष्ट्र बनाम पूर्ण सदस्य टीम की सबसे बड़ी जीत (रनों के अनुसार)

नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हराया- 2023

आयरलैंड ने बांग्लादेश को 74 रन से हराया- 2007

केन्या ने वेस्टइंडीज को 73 रन से हराया – 1996

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया – 1999

undefined

नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई. बांग्लादेश की यह लगातार पांचवीं हार है. उसके छह मैच में दो अंक हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है. नीदरलैंड के छह मैच में दूसरी जीत से चार अंक हो गए हैं और उसने अपनी उम्मीद कायम रखी है.

undefined

इससे पहले क्वालीफाइंग में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बाहर का रास्ता दिखाने वाली नीदरलैंड की टीम की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के नायक कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स तथा तेज गेंदबाज पॉल वान मीकरेन रहे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola