ePaper

बांग्लादेश ने टी20 सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का किया सूपड़ा साफ, दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Updated at : 14 Mar 2023 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश ने टी20 सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का किया सूपड़ा साफ, दर्ज की रिकॉर्ड जीत

बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है. घरेलू टी 20 सीरीज में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया है. इससे पहले बांग्लादेश ने आखिरी वनडे भी जीता था. इस प्रकार सफेद गेंद के खेल में इंग्लैंड पर बांग्लादेश ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज लिटन दास के अर्धशतक के बाद मुस्ताफिजुर रहमान की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से बांग्लादेश ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 16 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन ने 57 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाये.

लिटन दास ने बनाये 73 रन

लिटन दास ने रोनी तालुकदार (24) के साथ पहले विकेट के लिए 55 और नजमुल हसन शंटो (नाबाद 47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. जिससे बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने बाद दो विकेट पर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. इंग्लैंड सलामी बल्लेबाज डाविड मलान (53) और कप्तान जोस बटलर (40) के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी के दौरान जीत की स्थिति में दिख रहा था.

Also Read: #INDvsBAN: लिटन दास के सिर पर लगी गेंद, मेंहदी हसन बने कन्कशन सब्सिट्यूट; जानें क्या कहता है नियम
16 रन से हारा इंग्लैंड

लेकिन इन दोनों के 14वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट होने से उसकी पारी लड़खड़ा गयी और आखिर में वह छह विकेट पर 142 रन ही बना पाया. मुस्ताफिजुर ने चार ओवर में 14 रन देकर मलान का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया जबकि बटलर अगली गेंद पर रन आउट हो गये. इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया. तास्किन अहमद (26 रन देकर दो विकेट) उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे.

बांग्लादेश ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

बांग्लादेश ने पहले मैच में छह विकेट और दूसरे मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी. इंग्लैंड ने इससे पहले वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती थी. बांग्लादेश ने तीसरा वनडे जीता था और इस तरह से वह सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप के चैंपियन इंग्लैंड को लगातार चार मैचों में पराजित करने में सफल रहा. जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया. जैसे ही मैच बांग्लादेश के पक्ष में जाता दिखा, सभी खिलाड़ी डगआउट में खड़े हो गये और जीतते ही दौड़कर मैदान में चले गये.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola