Champions Trophy के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, स्टार खिलाड़ियों को किया बाहर
शाकिब अल हसन और लिटन दास
Champions Trophy: बांग्लादेश ने आज रविवार को अपनी चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा कर दी है. उसने पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया है. उनके साथ लिटन दास भी टीम से बाहर हो गए हैं.
Champions Trophy: बांग्लादेश ने आज रविवार को अपनी चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा कर दी है. उसने पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया है. उनके साथ लिटन दास भी टीम से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नजमुल हुसैन शांटो को टीम की कमान सौंपी है. उनके साथ नजमुल के साथ अनुभवी मुश्फिकुर रहीम, मुस्तफिजुर रहमान और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज तौहीद ह्रदय ने भी वापसी की है.
शाकिब को अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है. पिछले महीने इंग्लैंड के लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच में विफल रहे थे और हाल में चेन्नई में हुई दूसरी स्वतंत्र जांच में भी उनका गेंदबाजी एक्शन पॉजिटिव नहीं पाया गया. अब 15 सदस्यीय चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर होने के कारण 37 वर्षीय खिलाड़ी का वनडे करियर भी समाप्त हो सकता है.
बांग्लादेश का ग्रुप स्टेज मैच
चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है. बांग्लादेश ग्रुप ए में अन्य तीन टीमों के साथ है. वह अपना पहला मैच भारत के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगा. हाइब्रिड मॉडल के तहत हो रहे इस टूर्नामेंट का यह मैच दुबई में खेला जाएगा. बांग्लादेश का दूसरा मैच 24 फरवरी को न्यूजीलैंड से होगा. जबकि तीसरा ग्रुप मैच 27 फरवरी को होगा.
टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास ले चुके शाकिब को पिछले सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एक मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया था. हाल में लचर प्रदर्शन के बाद अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को भी टीम में शामिल नहीं किया है जो अपनी पिछली 13 वनडे पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना सके. उन्होंने पिछली बार 50 रन से अधिक का स्कोर अक्टूबर 2023 में पुणे में भारत के खिलाफ बनाया था. इन दो बड़े खिलाड़ियों के अलावा ऑलराउंडर अफीफ हुसैन और तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम तथा हसन महमूद भी टीम में जगह पाने में नाकाम रहे.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शांटो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन, नाहिद राणा.
ईशान और अय्यर वाला हाल होगा रोहित और विराट का अगर…, बीसीसीआई मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
मैं कपिल देव को गोली मारना चाहता था, युवराज सिंह के पिता का हैरान करने वाला खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










