BAN vs WI T20I: बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक हार, 18 गेंद में नहीं बने 20 रन
Ban vs WI
BAN vs WI T20I: बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज से हार के बाद पहले टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर जबरदस्त वापसी की है.
BAN vs WI T20I: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत लिया है. यह बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत है. उसने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी टी20 मुकाबले में जीत हासिल की है. तीन वनडे मैचों की सीरीज में हार के बाद बांग्लादेश ने इस मैच में जीत के बाद बांग्लादेश ने शानदार आगाज किया है.
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला काफी लो स्कोरिंग रहा. आज 16 दिसंबर को किंग्सटाउन के आर्नोस वेल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज 1 गेंद शेष रहते 140 रन पर ही ऑल आउट हो गई. कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडियन टीम को हार का सामना करना पड़ा.
बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पलट दी बाजी
बांग्लादेश की जीत में गेंदबाज मेहंदी हसन ने 4 विकेट लेकर अहम योगदान दिया. 17 ओवर तक मैच वेस्ट इंडीज के हाथों में था. उसे अंतिम के तीन ओवर में जीत के लिए के लिए केवल 20 रनों की जरूरत थी और उसके हाथ में 3 विकेट शेष थे. लेकिन 18वें ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद ने केवल दो रन देकर एक विकेट भी झटक दिया. आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. तंजीम हसन साकिब के 19वें ओवर में भी वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज केवल 8 रन बना पाए. अब अंतिम ओवर में उसे जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी. लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान रोवमैन पॉवेल और फिर पांचवी गेंद पर अल्जारी जोसफ का विकेट लेकर हसन महमूद ने बांग्लादेश को जीत दिला दी.
दोनों के बीच अब तक 16 मुकाबले हुए थे, जिनमें से 14 मुकाबले वेस्टइंडीज ने जीते थे, जबकि दो मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला था. इस जीत के साथ बांग्लादेश का वेस्टइंडीज की धरती पर टी20 मुकाबलों में भी जीत का खाता खुला है.
‘केन द हरिकेन’, विलियम्सन ने छक्का मारकर जड़ी ऐतिहासिक सेंचुरी, तोड़ डाले कई दिग्गजों के रिकॉर्ड
ओह Virat! फिर वही गलती, ललचाई गेंद पर विकेट फेंक हुए आउट, देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










