ENG vs NZ: ‘केन द हरिकेन’, विलियम्सन ने छक्का मारकर जड़ी ऐतिहासिक सेंचुरी, तोड़ डाले कई दिग्गजों के रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

Kane Williamson. File Photo. Image: ICC/X

ENG vs NZ, Kane Williamson Record: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक ठोक कर इतिहास रच दिया है. यह उनके कैरियर का 33वां शतक है.

विज्ञापन

ENG vs NZ, Kane Williamson Record: न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज. केन विलियम्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में फिर एक बार शानदार बल्लेबाजी कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. केन इस मैच में अपना 33वां शतक लगाया. इस शतक के साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 33 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

केन विलियम्सन अपने बल्लेबाजी कौशल और कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में कीवी पारी का पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे केन ने दूसरे टेस्ट में असफल रहने की सारी कसर पूरी कर दी. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज जैकब बेथेल की गेंद पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया. केन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 137 गेंदें खेली. इस मैच में आउट होने से पहले विलियम्सन ने 20 चौके और 1 छक्के से सजी अपनी पारी में 156 रन बनाए. 

विलियमसन ने अपने टेस्ट कैरियर के 105वें मैच की 186वीं पारी में 33वें शतक के साथ दो बड़े दिग्गज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने 33 शतक लगाने के लिए सबसे कम टेस्ट मैच खेले हैं. इस मामले में केन ने रिकी पोंटिंग और पाकिस्तान के यूनिस खान को पीछे कर दिया है. श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने अपना 33वां शतक 199वीं पारी में पूरा किया था. भारत के खिलाफ गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने भी अपना 33वां शतक पूरा किया है. स्टीव ने भी इसके लिए 199 पारियां ली हैं. जबकि पाकिस्तान के यूनिस खान ने 194 पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन सबसे तेज 33 शतक लगाने का रिकॉर्ड पारियों के हिसाब रिकी पोंटिंग के नाम है. वे 178 पारी में लगाने में सफल रहे थे. जबिक सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का 33वां शतक 181वीं पारी में पूरा किया था. 

टेस्ट मैचों में 33 शतक लगाने में सबसे कम मैच खेलने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी टेस्ट मैच

केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) – 105

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 107 

यूनिस खान (पाकिस्तान) – 109 

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 112

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 112

कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 117

सुनील गावस्कर (भारत) – 118

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 129

जैक कैलिस (द. अफ्रीका) – 134 

माहेला जयवर्द्धने (श्रीलंका) – 142

ओह Virat! फिर वही गलती, ललचाई गेंद पर विकेट फेंक हुए आउट, देखें Video

आश्चर्यजनक! मिशेल ‘बाज’ मार्श ने झपट्टा मारकर दबोची गेंद, क्रिकेट जगत हुआ हैरान, शुभमन गिल लौटे पवेलियन

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola