ePaper

लिटन दास की अगुवाई में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ढेर हुई पाकिस्तान को हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज

Updated at : 23 Jul 2025 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
BAN vs PAK 2nd T20I

BAN vs PAK 2nd T20I. Image: ICC/X

BAN vs PAK 2nd T20I: लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश बेहतरीन फॉर्म में है और हाल ही में श्रीलंका को टी20 सीरीज में हराया था. अब पाकिस्तान को दूसरे टी20 में 8 रन से हराकर पहली बार उसके खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

BAN vs PAK 2nd T20I: बांग्लादेश इस समय प्रचंड फॉर्म में दिख रहा है. लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश ने एक हफ्ते पहले 16 जुलाई को श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में शिकस्त दी थी. अब पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को दूसरा टी20 मैच जीतकर इतिहास रच दिया. रोमांच से भरे इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 रन से हराकर पहली बार टी20 फॉर्मेट में उसके खिलाफ सीरीज अपने नाम की. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है.

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और स्कोर 28 पर ही उसके चार विकेट गिर गए. इसके बाद जैकर अली (48 गेंदों में 55 रन, एक चौका और पांच छक्के) और महेदी हसन (25 गेंदों में 33 रन, दो चौके और दो छक्के) ने 53 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. बांग्लादेश ने 16.2 ओवर में 100 रन पूरे किए. लेकिन महेदी हसन के आउट होते ही फिर से विकेट गिरने लगे और पूरी टीम 20 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से लेफ्ट आर्म पेसर सलमान मिर्जा ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए. अहमद दानियाल ने 23 रन देकर 2 और अब्बास अफरीदी ने 37 रन देकर 2 विकेट झटके.

ढेर हुई पाकिस्तान की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने करारा जवाब दिया. शोरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब ने मिलकर पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर और अपर मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. पाकिस्तान ने 11.5 ओवर में 47 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए. इसके बाद फहीम अशरफ और अब्बास अफरीदी ने संघर्ष करने की कोशिश की. फहीम ने सिर्फ 32 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. वहीं अब्बास ने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े.

अब्बास के आउट होने के बाद फहीम ने अहमद दानियाल (11 गेंदों में 17 रन, तीन चौके) के साथ साझेदारी की, लेकिन आखिरी ओवर में आखिरी ओवर में एक और विकेट गिरा और पाक टीम 19.2 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से शोरीफुल इस्लाम ने 17 रन देकर 3 विकेट झटके. तंजीम (2/23) और महेदी हसन (2/25) ने भी अहम योगदान दिया. जाकिर अली को शानदार अर्धशतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

कप्तानी के बोझ ने शुभमन गिल को थका दिया! चौथे टेस्ट से पहले बोले- खिलाड़ी के रूप में कुछ होने का इंतजार…

Video: एबी डिविलियर्स का जवाब नहीं! बाउंड्री से 1 इंच पहले फिसलते हुए पकड़ा स्पाइडरमैन कैच

वनडे सीरीज पर भी कब्जा, इंग्लैंड को हराकर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इन दो खिलाड़ियों ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola