WTC Final से पहले डेविड वॉर्नर ने टेस्ट से किया संन्यास का ऐलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच

Updated:
विज्ञापन
WTC Final से पहले डेविड वॉर्नर ने टेस्ट से किया संन्यास का ऐलान, बताया कब खेलेंगे आखिरी मैच

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह साल 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे.

विज्ञापन
undefined

David Warner Test Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

undefined

वॉर्नर के संन्यास की जानकारी आईसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा दी गई है. वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेंगे.

undefined

इससे पहले वॉर्नर एशेज सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेलेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह फाइनल मुकाबला 7 जून से शुरू होगा.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर फिलहाल भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड में हैं. वहीं वह इस फाइनल के बाद वह एशेज में भी एक्शन में नजर आएंगे.

undefined

आईसीसी की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार डेविड वॉर्नर ने हाल ही में टेस्ट से संन्यास को लेकर बात कही थी. वॉर्नर जनवरी 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान संन्यास ले लेंगे. 

undefined

सिडनी वॉर्नर का होम ग्राउंड भी है. ऐसे में वॉर्नर अपने घर में खेले आखिरी मैच में कमाल करना चाहेंगे और जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे.  

विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola