ePaper

Asia Cup 2025: कब और कहां देखें बांग्लादेश-हॉन्गकॉन्ग का मैच, यहां दिखेगी लाइव स्ट्रीमिंग

Updated at : 11 Sep 2025 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Bangladesh vs Hong Kong

एशिया कप 2025 बांग्लादेश बनाम हॉन्गकॉन्ग

Asia Cup 2025: बांग्लादेश एशिया कप 2025 अभियान की शुरुआत आज हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अबू धाबी में करेगा. लिटन दास की टीम फॉर्म में है, जबकि हॉन्गकॉन्ग वापसी की कोशिश में. जानें मैच डिटेल्स और लाइव प्रसारण जानकारी.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में गुरुवार रात अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में बांग्लादेश और हॉन्गकॉन्ग  (Bangladesh vs Hong Kong) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला पुराने यादगार पलों को ताजा कर देगा, जब 2014 टी20 विश्व कप में हॉन्गकॉन्ग  ने बांग्लादेश को चौंकाते हुए हराया था. हालांकि इस बार तस्वीर अलग है. लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन टी20 सीरीज जीतकर आई है. दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग  को पहले ही मैच में अफगानिस्तान से 94 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी. ऐसे में बांग्लादेश जहां जीत के साथ टूर्नामेंट में कदम बढ़ाना चाहेगा, वहीं हॉन्गकॉन्ग  वापसी की कोशिश करेगा. ( Know When and Where Watch Bangladesh vs Hong Kong Match).

बांग्लादेश का आत्मविश्वास और मजबूती

बांग्लादेश टीम ने पिछले कुछ महीनों में टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. तंजिद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसी युवा सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाने का दम रखती है. वहीं गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान की जोड़ी विरोधी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेगी. कप्तान लिटन दास खुद भी बेहतरीन फॉर्म में हैं और मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए तैयार हैं.

हॉन्गकॉन्ग  की चुनौती

हॉन्गकॉन्ग के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा. पहले मैच में अफगानिस्तान ने उनकी कमजोरियों को उजागर किया. टीम 94 रन पर सिमट गई थी. बाबर हयात अब भी उनकी सबसे बड़ी उम्मीद होंगे. वहीं यासिम मुरतजा की स्पिन गेंदबाजी से टीम को काफी उम्मीदें होंगी. बल्लेबाजी में लगातार साझेदारी की कमी उनकी सबसे बड़ी समस्या है, जिसे इस मैच में सुधारना होगा.

अहम मुकाबले की तैयारियां

शेख जायेद स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. रात का मुकाबला होने के कारण ओस का फैक्टर गेंदबाजों के लिए चुनौती हो सकता है. बांग्लादेश की कोशिश होगी कि वे शुरुआत से ही दबदबा बनाएं, जबकि हॉन्गकॉन्ग अप्रत्याशित प्रदर्शन कर कोई बड़ा उलटफेर करने की सोच में होगा.

क्षेत्रटीवी प्रसारणलाइव स्ट्रीमिंग
भारतSony Sports 1, Sony Sports 3 (हिंदी), Sony Sports 4 (तमिल/तेलुगु), Sony Sports 5SonyLIV
बांग्लादेशगाज़ी टीवीToffee, Tapmad
पाकिस्तानPTV Sports HDTapmad, Myco
श्रीलंकाSirasa TV, TV-1Dialog ViU
यूएई/मिडल ईस्टCricLife, CricLife Max (eLife TV, Switch TV)StarzPlay
अमेरिकाWillow TVWillow TV ऐप
मैचबांग्लादेश बनाम हांगकांग, एशिया कप 2025 – मैच 3
तारीखगुरुवार, 11 सितंबर 2025
समयरात 8:00 बजे (IST)
स्थानशेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी

ये भी पढ़ें-

Ind vs Pak Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इस दिन होगा महामुकाबला

Asia Cup 2025: India vs Pakistan मैच की टिकट बिक्री सुस्त, रोहित-विराट की गैरमौजूदगी और महंगे दाम पर सवाल

Asia Cup 2025: कोचिंग को लेकर शिवम दुबे का बड़ा खुलासा, गंभीर के भरोसे से बने टीम के अहम ऑलराउंडर

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola