Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच में कितनी बदलेगी दोनों टीम, क्या अर्शदीप को मिलेगा मौका, जानिए

Updated at : 14 Sep 2025 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
ASIA CUP 2025: INDIA VS PAKISTAN

एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान

Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई में आमने-सामने होंगी. दोनों अपने पहले मैच जीत चुकी हैं, अब किसी एक को पहली हार झेलनी होगी. जानें भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 और मैच से जुड़े रिकॉर्ड.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का सबसे बड़ा मुकाबला अब सामने है, जहां भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें दुबई के मैदान पर आमने-सामने होंगी. क्रिकेट जगत में भारत बनाम पाकिस्तान मैच किसी भी टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक पल होता है. दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी हैं और अब एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए किसी एक टीम के खाते में पहली हार दर्ज होना तय है. 18 सालों में चौथी बार दुबई की पिच पर यह दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भिड़ने जा रही हैं. ऐसे में दर्शकों को बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है. सवाल ये है कि किस प्लेइंग इलेवन के साथ दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी और कौन सी रणनीति भारी पड़ेगी.

भारतीय टीम बदलेगा कुछ या नहीं?

टीम इंडिया के पिछले मैच में प्रदर्शन को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बेहद कम है. फील्डिंग कोच के बयान से भी साफ हो गया है कि वही संयोजन पाकिस्तान के खिलाफ उतारा जा सकता है, जो यूएई के खिलाफ दिखा था. इसका मतलब है कि अर्शदीप सिंह की वापसी इस मैच में मुश्किल लगती है. टीम में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे, जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन पर होगी. ऑलराउंड विभाग में हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे संतुलन देंगे. गेंदबाजी में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह का अनुभव बड़ा हथियार साबित हो सकता है.

पाकिस्तान विनिंग कॉम्बिनेशन रखेगा बरकरार

ओमान को हराकर आत्मविश्वास से भरी पाकिस्तान की टीम भी भारत के खिलाफ किसी बदलाव के मूड में नजर नहीं आ रही है. कप्तान सलमान आगा पहले ही कह चुके हैं कि अगर उनकी टीम प्लान को सही ढंग से अमल में लाती है, तो किसी भी टीम को मात दे सकती है. पाकिस्तान के लिए ओपनिंग में साहिबजादा फरहान और सैम अयूब अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं. मध्यक्रम में मोहम्मद हैरिस, फखर जमां और खुद कप्तान सलमान आगा की भूमिका अहम होगी. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

दुबई की पिच पर बल्लेबाजों की परीक्षा

दुबई की पिच पर हमेशा से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा है. यहां गेंदबाजों को मदद मिलती है, खासकर स्पिनर्स को. भारत के पास कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हैं, जो पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बांध सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद और सुफियान मुकीम अपनी स्पिन से भारत को चुनौती देंगे. तेज गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह दोनों टीमों के सबसे बड़े दांव होंगे. यह पिच मैच को रोमांचक बनाने का पूरा दम रखती है.

18 सालों में दुबई में चौथी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच T20I मुकाबलों का इतिहास भारत के पक्ष में ज्यादा रहा है. पिछले 18 सालों में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए, जिनमें से 9 भारत ने जीते और 3 पाकिस्तान ने अपने नाम किए. दुबई की बात करें तो यहां यह दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने होंगी. पिछले रिकॉर्ड्स भले भारत के पक्ष में हों, लेकिन पाकिस्तान की टीम अपने दिन पर किसी भी टीम को हराने का दम रखती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप 2025 में कौन-सी टीम बाजी मारती है.

भारत की संभावित 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की संभावित 11: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हैरिस, फखर जमां, सलमान आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

ये भी पढ़ें-

11 छक्के, क्रिस लिन की तबाही ने लगाई गेंदबाजों की क्लास, ठोक दिया तुफानी शतक, देखें

Suryakumar Yadav: पाकिस्तान के खिलाफ जीत- सूर्या का बर्थडे गिफ्ट, 30 की उम्र में डेब्यू करने वाले स्काई के क्रिकेट करियर पर एक नजर

सुपर जाएंट्स ने बदल दिया कप्तान, 7 गुना नीलामी में खरीदकर एडेन मार्करम को सौंप दी कमान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola