ePaper

Asia Cup 2022: बांग्लादेश को 2 विकेट से रौंदकर श्रीलंका ने सुपर-4 में बनायी जगह, कुसल मेंडिस का अर्धशतक

Updated at : 01 Sep 2022 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022: बांग्लादेश को 2 विकेट से रौंदकर श्रीलंका ने सुपर-4 में बनायी जगह, कुसल मेंडिस का अर्धशतक

ग्रुप चरण के मुकाबले में श्रीलंका ने गुरुवार को बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया. वहीं, बांग्लादेश सीरीज से बाहर हो चुका है. दोनों मुकाबले जीतकर भारत और अफगानिस्तान पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है. ग्रुप का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होगा.

विज्ञापन

दुबई : कुसल मेंडिस (60 रन) की अर्धशतकीय पारी और दानुसा सनाका ने 45 रन के दम पर श्रीलंका ने एशिया कप (Asia Cup) टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर चार में अपनी जगह पक्की की. श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 184 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में आठ विकेट पर हासिल कर बांग्लादेश को सीरीज से बाहर कर रास्ता दिखा दिया. बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन विकेट लिये.

बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया था 184 रन का लक्ष्य

इससे पहले अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह और मोसादेक हुसैन की आक्रामक पारियों के दम पर बांग्लादेश ने ग्रुप बी के करो या मरो मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह सर्वाधिक स्कोर था. पारी का आगाज करते हुए मेहदी हसन मिराज ने 26 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये.

Also Read: Asia Cup 2022: रोहित शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
अफीफ और महमूदुल्लाह ने की 57 रन की साझेदारी

विकेटों के गिरने के बीच अफीफ हुसैन (22 गेंद में 39 रन) और अनुभवी महमूदुल्लाह (22 गेंद में 27 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की आक्रामक साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. अफीफ ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के तो वहीं महमूदुल्लाह ने एक चौका और एक छक्का लगाया. मोसादेक हुसैन ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद की नाबाद पारी में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को 183 के पार पहुंचाया. बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवरों में 60 रन बटोरे. टीम के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 22 गेंद में 24 रन का योगदान दिया.

हसरंगा और चमिरा ने चटकाये दाे-दो विकेट

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने दो -दो विकेट लिये. पदार्पण कर रहे असिथा फर्नांडो (51 रन पर एक विकेट) ने पारी के तीसरे ओवर में शब्बीर रहमान (पांच रन) को पवेलियन की राह दिखाकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलायी. मेहदी हसन मिराज ने चौथे ओवर में महीश तीक्षना की गेंद पर छक्का और पांचवें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगा कर रन गति को तेज किया. फर्नांडो के इस ओवर से बांग्लादेश ने 18 रन बटोरे.

Also Read: Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक के बाद विराट कोहली ने ऐसे किया अभिवादन
बांग्लादेशी कप्तान ने खेली तेज पारी

अगले ओवर में मेहदी हसन मिराज ने एक और चौका जड़ा जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 55 रन हो गया. सातवें ओवर में गेंदबाजी के आये हसरंगा ने मेहदी हसन मिराज को बोल्ड कर 26 गेंद में 38 रन की उनकी पारी को खत्म किया. अगले ओवर में चमिका करुणारत्ने की उछाल लेती गेंद पर मुशफिकुर रहीम (चार रन) विकेटकीपर मेंडिस को कैच देकर आउट हुए. कम होती रन गति को पटरी पर लाने के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने जोखिम उठाकर नौवें और 10वें ओवर में चार गेंद पर तीन चौके जड़े. तीक्षना ने 11वें ओवर में उन्हें बोल्ड करके उनकी पारी को खतरनाक होने से पहले ही रोक दिया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola