Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक के बाद विराट कोहली ने ऐसे किया अभिवादन

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

टीम इंडिया ने अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को हराकर सुपर चार में जगह बना ली है. सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. साथ ही विराट कोहली ने भी नाबाद अर्धशतक बनाया. सूर्यकुमार की पारी के बाद विराट ने सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की एशिया कप (Asia Cup 2022) में हांगकांग के खिलाफ खेली गयी लाजवाब पारी से विराट कोहली इतने खुश थे कि उन्होंने हेलमेट उतार कर उन्हें नमन किया जिसे मुंबई के इस बल्लेबाज ने दिल छूने वाला करार दिया. सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ केवल 28 गेंदों पर नाबाद 66 रन की धुआंधार पारी खेली इसमें छह छक्के और इतने ही चौके शामिल हैं. भारत ने यह मैच 40 रन से जीत कर सुपर चार में जगह बनायी.

विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाये नाबाद 59 रन

उनकी बेहतरीन पारी विराट कोहली की 44 गेंदों पर खेली गयी नाबाद 59 रन की पारी पर हावी हो गयी. भारतीय पारी समाप्त होने के बाद कोहली ने सूर्यकुमार के सामने सिर झुकाया और कहा ‘क्या है यह.’ सूर्यकुमार ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘विराट कोहली के हाव भाव दिल छूने वाले थे. मुझे इससे पहले कभी इस तरह का अनुभव नहीं था. मैं हैरान था कि आखिर वह मेरे से आगे क्यों नहीं जा रहे हैं और जब मुझे अहसास हुआ तब मैंने उनसे साथ में चलने के लिए कहा. वह मुझसे कहीं अधिक अनुभवी हैं.’

Also Read: Asia Cup 2022: हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी, गगनचुंबी छक्के से किया सबको हैरान
सूर्यकुमार और विराट के बीच 98 रनों की नाबाद साझेदारी

सूर्यकुमार और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी की जिससे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैंने उनके साथ बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लिया. हम इस पर बात कर रहे थे कि आगे की गेंदों में किस तरह का रवैया अपनाना है. वह इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं और मैंने बहुत अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं. इसलिए मैच में ऐसे समय में इस तरह के अनुभवी खिलाड़ी का साथ होना काफी महत्व रखता है.’

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने दी अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाये. इसके बाद कोहली और सूर्यकुमार ने जिम्मेदारी बखूबी निभायी. सूर्यकुमार ने कहा, ‘परिस्थिति ऐसी थी कि मेरे लिए क्रीज पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी करना जरूरी था. विकेट शुरू में थोड़ा धीमा खेल रहा था और मैंने विराट कोहली से बात की. उन्होंने मुझे अपना नैसर्गिक खेल खेलने की सलाह दी. मेरी रणनीति भी स्पष्ट थी और इसलिए मुझे बल्लेबाजी करने में मजा आया.’ सूर्यकुमार ने केवल 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

Also Read: Asia Cup 2022: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद गेंदबाजी भी की

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola