BAN vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, सुपर चार में बनायी जगह
Asia Cup 2022, Bangladesh vs Afghanistan Highlights : एशिया कप में आज ग्रुप बी की दो टीमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान आमने-सामने थीं. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 127 रन पर रोक दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने 19वें ओवर में 131 रन बनाकर यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया है. अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण के अपने दोनों मुकाबले जीत लिये हैं. इस जीत के बाद एशिया कप 2022 के सुपर चार में पहुंचने वाली यह पहली टीम बन गयी है. इससे पहले एक मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया था.
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है. अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण के अपने दोनों मुकाबले जीत लिये हैं. इससे पहले 27 अगस्त को अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया था. इस जीत के साथ अफगानिस्तान एशिया कप 2022 के सुपर चार में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है.
अफगानिस्तान को तीसरा झटका, मोहम्मद नबी आउट
अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा है. कप्तान मोहम्मद नबी आउट हो गये हैं. नबी ने नौ गेंद पर आठ रन बनाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर मेहदी हसन आये हैं. सैफुद्दीन ने नबी को एलबीडब्ल्यू आउट किया.
अफगानिस्तान को दूसरा झटका
हजरतुल्ला जजई आउट हो गये हैं. अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है. मोसादेक होसैन की गेंद पर जजई एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं. उन्होंने 26 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान मोहम्मद नबी आये हैं. अफगानिस्ता ने 10 ओवर की समाप्ति पर 48 रन बनाये.
अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान को पहला झटका लगा है. रहमानुल्लाह गुरबाज आउट हो गये हैं. शाकिब अल हसन की गेंद पर विकेटकीपर मुशफिकुर ने उनको स्टंप कर दिया. गुरबाज ने 18 गेंद पर 11 रन बनाये.
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्ला गुरबाज सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं. पिछले मैच में दोनों की बीच 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई थी.
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 127 रन पर समेटा
मुजीब और राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने आज बांग्लादेश को 127 रनों पर समेट दिया है. अफगानिस्तान को जीत के लिए 20 ओवर में 128 रन बनाने होंगे. मुजीब उर रहमान और राशिद ने तीन-तीन विकेट चटकाये. बांग्लादेश की ओर से सबसे अधिक 48 रन मुसादेक हुसैन ने बनाये. महमूदुल्लाह ने 25 रनों की पारी खेली.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए