संन्यास के कयासों के बीच सीएसके के साथियों ने पूर्व कप्तान धौनी के बारे में कहा- चेन्नई शिविर में शानदार लय में दिख रहे थे

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 4:42 PM

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के उनके साथियों के अनुसार पिछले महीने टीम के शिविर के दौरान धौनी शानदार लय में दिख रहे थे.

विज्ञापन

पिछले कई महीनों से क्रिकेट से बाहर रहने के कारण भले ही महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के उनके साथियों के अनुसार पिछले महीने टीम के शिविर के दौरान यह विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहा था. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार के विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो मार्च को अभ्यास शुरू किया और धौनी पहले दिन से ही इससे जुड़ गए.

कोरोना वायरस के कारण यह शिविर हालांकि 14 मार्च को बीच में ही रोक दिया गया था. पिछले साल के आखिर में आईपीएल नीलामी में टीम से जुड़ने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि धौनी अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में बहुत अच्छी लय में दिखे. सीएसके की वेबसाइट के अनुसार चावला ने कहा, ‘‘माही भाई एकाग्रचित होकर अभ्यास कर रहे थे.

उन्होंने उसी गंभीरता से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की जैसे वह मैचों में करते हैं. ” टीम के एक अन्य लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने कहा कि सीएसके कप्तान के उत्साह ने टीम के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का काम किया. उन्होंने कहा, ‘‘माही भाई हर दिन नेट्स पर दो या तीन घंटे बल्लेबाजी करते थे. वह जिस तरह से गेंद को हिट कर रहे थे उसे देखते हुए कोई नहीं कह सकता था कि वह लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं.

वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा थी. ” टीम के गेंदबाजी कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी ने धोनी को नैसर्गिक खिलाड़ी बताया और कहा कि वह सत्र के लिए तैयार दिख रहे थे. बालाजी ने कहा, ‘‘धोनी नैसर्गिक खिलाड़ी और बेहद फिट हैं. ऐसा नहीं लग रहा था कि वह खेल से बाहर रहे थे. वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे थे और टीम को समय दे रहे थे, उससे साफ था कि उनकी निगाहें नए सत्र पर टिकी हैं. ”

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola