ePaper

IPL 2021: अफगानिस्तान में नहीं होगा आईपीएल का प्रसारण, तालिबान ने बताया इस्लाम के खिलाफ

Updated at : 20 Sep 2021 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: अफगानिस्तान में नहीं होगा आईपीएल का प्रसारण, तालिबान ने बताया इस्लाम के खिलाफ

Dubai: Ruturaj Gaikwad of Chennai Super Kings (CSK) plays a shot during their Indian Premier League (IPL) 2021 cricket match against Mumbai Indians (MI), in Dubai, UAE, Sunday, Sept. 19 2021. (BCCI/PTI Photo)(PTI09_19_2021_000232B)

Indian Premier League 2021: अफगानिस्तान में आईपीएल पर बैन लगा दिया गया है. यहां आईपीएल का प्रसारण नहीं किया जाएगा. अफगानिस्तान के लोग अपने चहेते क्रिकेटरों को चौका-छक्का लगाते हुए नहीं देख पायेंगे.

विज्ञापन

IPL 2021 : आईपीएल 2021 फेज टू की शुरुआत यूएई में मुंबई और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ हो गयी है. स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में चेन्नई ने पहले मुकालबे में मुंबई को 20 रन से हराया.

इस समय दुनियाभर में आईपीएल का लुत्फ उठाया जा रहा है, लेकिन अफगानिस्तान में आईपीएल पर बैन लगा दिया गया है. यहां आईपीएल का प्रसारण नहीं किया जाएगा. अफगानिस्तान के लोग अपने चहेते क्रिकेटरों को चौका-छक्का लगाते हुए नहीं देख पायेंगे.

Also Read: IPL 2021: T20I के बाद अब विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का किया एलान
undefined

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया गया है. तालिबान ने आईपीएल को इस्लाम के खिलाफ गैर कानूनी बताया. दरअसल आईपीएल में चीयर लीडर और स्टेडियम में बिना सिर ढकी महिलाओं से तालिबान को आापत्ति है.

Also Read: IPL 2021 CSK vs MI: धोनी का जलवा बरकरार, गायकवाड़ की तूफानी पारी से चेन्नई ने मुंबई पर दर्ज की बड़ी जीत

तालिबान इसे इस्लाम के खिलाफ मानता है और यह नहीं चाहता कि अफगानिस्तान में कोई गलत संदेश का प्रसार हो. अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट किया और यह जानकारी साझा की.

वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि अफगानिस्तान में आईपीएल का प्रसारण पर रोक लगा दिया गया है. क्योंकि लीग में इस्लाम के खिलाफ कंटेंट होते हैं.

मालूम हो अफगानिस्तान के दो खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा हैं. स्टार क्रिकेटर और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान और मोहम्मद नबी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल खेल रहे हैं.

जिस समय अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के समय हिंसा को लेकर राशिद खान के कई ट्वीट कर विश्व समुदाय से मदद की गुहार लगायी थी. उस समय राशिद और नबी इंग्लैंड दौरे पर थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola