ePaper

Abu Dhabi T10 लीग का आगाज, 12 दिन में होंगे 33 रोमांचक मुकाबले, जानें शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Updated at : 23 Nov 2022 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
Abu Dhabi T10 लीग का आगाज, 12 दिन में होंगे 33 रोमांचक मुकाबले, जानें शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अबू धाबी टी10 लीग आज से शुरू हो रही है. वहीं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स और बांग्ला टाइगर्स के बीच शाम 5.30 बजे खेला जाएगा. यहां अगले 12 दिन में 33 धमाकेदार मैच होंगे. जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव.

विज्ञापन

Abu Dhabi T10 League: अबू धाबी टी10 का छठा सीजन आज से शुरू हो रहा है. 10-10 ओवर के मैचों की इस लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. अगले 12 दिन में 33 धमाकेदार मैच होंगे. वहीं बुधवार को जायद क्रिकेट स्टेडियम में कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली बांग्ला टाइगर्स से भिड़ेगी.

फाइनल मुकाबला 4 दिसंबर को

लीग स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. वहीं टॉप चार टीमें प्लेऑफ में भिड़ेंगी. जबकि फाइनल मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा. तीसरे और चौथे स्थान के बीच के एलिमिनेटर के विजेता का सामना वर्चुअल सेमी-फाइनल में क्वालीफायर के हारने वाले से होगा. बता दें कि ग्लैडिएटर्स पिछले साल ग्रुप स्टैंडिंग में शीर्ष पर आए थे, क्वालीफायर में दिल्ली बुल्स को हराने से पहले अपने 10 में से सात गेम जीते थे और फिर फाइनल में पहुंचे थे.

Also Read: FIFA World Cup 2022 में आज खेल जाएंगे चार बड़े मुकाबले, ये 8 टीमें होंगी एक्शन में, जानें कहां देखें लाइव
अबू धाबी टी10 का पूरा शेड्यूल

23 नवंबर

शाम 5.30 बजे: न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स बनाम बांग्ला टाइगर्स

रात 7.45 बजे: डेक्कन ग्लैडिएटर्स बनाम टीम अबू धाबी

24 नवंबर

शाम 5.30 बजे: सैंप आर्मी बनाम बांग्ला टाइगर्स

रात 7.45 बजे: नॉर्दर्न वॉरियर्स बनाम दिल्ली बुल्स

रात 10 बजे: चेन्नई ब्रेव्स बनाम न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स

25 नवंबर

शाम 5.30 बजे: नॉर्दर्न वॉरियर्स बनाम डेक्कन ग्लेडिएटर्स

रात 7.45 बजे: टीम अबू धाबी बनाम दिल्ली बुल्स

रात 10 बजे: बांग्ला टाइगर्स बनाम चेन्नई ब्रेव्स

26 नवंबर

शाम 5.30 बजे: डेक्कन ग्लेडिएटर्स बनाम न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स

रात 7.45 बजे: टीम अबू धाबी बनाम नॉर्दर्न वॉरियर्स

रात 10 बजे: सैंप आर्मी बनाम दिल्ली बुल्स

27 नवंबर

शाम 5.30 बजे: बांग्ला टाइगर्स बनाम नॉर्दर्न वॉरियर्स

रात 7.45 बजे: सैंप आर्मी बनाम चेन्नई ब्रेव्स

रात 10 बजे: दिल्ली बुल्स बनाम डेक्कन ग्लेडिएटर्स

28 नवंबर

रात 7.45 बजे: न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स बनाम सैंप आर्मी

रात 10 बजे: चेन्नई ब्रेव्स बनाम नॉर्दर्न वॉरियर्स

29 नवंबर

शाम 5.30 बजे: टीम अबू धाबी बनाम सैंप आर्मी

रात 7.45 बजे: डेक्कन ग्लैडिएटर्स बनाम चेन्नई ब्रेव्स

रात 10 बजे: बांग्ला टाइगर्स बनाम दिल्ली बुल्स

30 नवंबर

शाम 5.30 बजे: चेन्नई ब्रेव्स बनाम टीम अबू धाबी

रात 7.45 बजे: बांग्ला टाइगर्स बनाम डेक्कन ग्लेडिएटर्स

रात 10 बजे: न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स बनाम नॉर्दर्न वॉरियर्स

दिसम्बर 1

शाम 5.30 बजे: दिल्ली बुल्स बनाम न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स

रात 7.45 बजे: टीम अबू धाबी बनाम बांग्ला टाइगर्स

रात 10 बजे: सैंप आर्मी बनाम डेक्कन ग्लेडिएटर्स

दिसम्बर 2

शाम 5.30 बजे: दिल्ली बुल्स बनाम चेन्नई ब्रेव्स

रात 7.45 बजे: नॉर्दर्न वॉरियर्स बनाम सैंप आर्मी

रात 10 बजे: न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स बनाम टीम अबू धाबी

दिसम्बर 3

शाम 5.30 बजे: क्वालीफायर 1

रात 7.45 बजे: एलिमिनेटर

रात 10 बजे: क्वालीफायर 2

दिसम्बर 4

शाम 5.30 बजे: तीसरे स्थान के लिए मैच

रात 7.45 बजे: फाइनल मैच

कब और कहां देखें लाइव?

भारत में अबू धाबी टी10 लीग का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर वायकॉम-18 है. इस लीग के सभी मुकाबले कलर्स सिनेप्लेक्स एसडी (हिंदी), कलर्स सिनेप्लेक्स एचडी (इंग्लिश), रिश्ते सिनेप्लेक्स (हिंदी) पर किया जाएगा. मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग वूट और जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola