टीम इंडिया को लगा झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

Updated at : 11 Feb 2026 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Sharma Hospitalized

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma Hospitalized: भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं. नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में उनका खेलना मुश्किल है. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Hospitalized: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बीच टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें पेट में इन्फेक्शन (stomach infection) की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वजह से गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में उनका खेलना अब मुश्किल लग रहा है. अभिषेक पिछले दो दिनों से दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट हैं. हालांकि, टीम की असली टेंशन नामीबिया वाला मैच नहीं, बल्कि आने वाला पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला है.

अस्पताल में चल रही हैं कई तरह की जांच

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, BCCI के सूत्रों ने बताया कि अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था. वहां डॉक्टर्स उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए कुछ जरूरी टेस्ट भी किए जा रहे हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी. 

सूत्र ने बताया कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि वह आज डिस्चार्ज होंगे या नहीं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर संशय बना हुआ है. अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे और उसके बाद फील्डिंग करने भी नहीं आए थे. उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की जिम्मेदारी संभाली थी.

पाकिस्तान मैच के लिए फिट होना ज्यादा जरूरी

भारतीय टीम के लिए नामीबिया के खिलाफ होने वाला मैच उतना बड़ा मुद्दा नहीं है, जितना कि 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच. यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. पाकिस्तान की टीम अपने दोनों मैच जीतकर फॉर्म में है, इसलिए भारत को अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा. 

संजू सैमसन ने नेट पर बहाया पसीना

अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने बैकअप प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है. मंगलवार को संजू सैमसन नेट पर जमकर बल्लेबाजी करते नजर आए. उन्होंने बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ काफी वक्त बिताया. अगर अभिषेक शर्मा समय रहते फिट नहीं होते हैं, तो संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान ने USA को 32 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेट से रौंदा

IND vs PAK मैच से पहले सौरव गांगुली का बयान, बोले- खेल और राजनीति को अलग रखें

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola