ePaper

पाकिस्तान की हुई गजब बेइज्जती, आकाश चोपड़ा ने पोस्ट कर पड़ोसियों को लताड़ा

Updated at : 16 Feb 2026 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
Aakash Chopra on IND vs PAK

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra on IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हराने के बाद आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय फैंस की मानसिकता बदल गई है. अब फैंस सिर्फ पाकिस्तान से जीत नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी चाहते है. पुरानी सोच अब खत्म हो चुकी है और फैंस आगे बढ़ गए है.

विज्ञापन

Aakash Chopra on IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) को 61 रन से हराकर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है. इस शानदार जीत के बाद पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने एक बहुत पते की बात कही है. उनका कहना है कि अब भारतीय क्रिकेट फैंस की सोच पूरी तरह बदल चुकी है. आकाश का मानना है कि अब फैंस के लिए सिर्फ पाकिस्तान को हराना ही सबकुछ नहीं रह गया है. उन्होंने साफ लफ्जो में कहा कि फैंस की उम्मीदें अब इससे कहीं ज्यादा बढ़ गई है.

पहले सिर्फ पाकिस्तान से जीत ही काफी थी

आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में पुराने दिनों की याद दिलाई. उन्होंने लिखा कि एक समय ऐसा भी था जब भारतीय फैंस कहते थे कि ‘पाकिस्तान को हरा दो, फिर चाहे वर्ल्ड कप हार जाओ’. यानी उस समय फैंस के लिए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से भी बड़ी चीज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच होता था. अगर टीम इंडिया पाकिस्तान को हरा देती थी, तो फैंस उसे ही वर्ल्ड कप जीतने जैसा मान लेते थे. लेकिन चोपड़ा का कहना है कि अब वो दौर बीत चुका है और आज के फैंस की मानसिकता में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है.

अब नजर सिर्फ ट्रॉफी पर है

चोपड़ा के मुताबिक, आज के दौर में फैंस का मिजाज बदल गया है. अब उन्हें सिर्फ एक पड़ोसी देश को हराने से वो संतुष्टि नहीं मिलती जो पहले मिलती थी. अब फैंस का सपना और मांग दोनों बड़ी है. अब वो चाहते है कि टीम सिर्फ एक मैच ना जीते बल्कि पूरा टूर्नामेंट जीते और ट्रॉफी घर लेकर आए. जीत का असली पैमाना अब सिर्फ पाकिस्तान को हराना नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी उठाना बन चुका है. फैंस अब अपनी टीम को चैंपियन के रूप में देखना चाहते है.

जीत की अहमियत अभी भी है, पर सबकुछ नहीं

आकाश चोपड़ा ने ये भी साफ किया कि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि पाकिस्तान से जीतने का मजा या अहमियत कम हो गई है. उन्होंने माना कि दोनों देशों के भौगोलिक और राजनीतिक हालात को देखते हुए पाकिस्तान को हराना हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा. लेकिन फर्क ये है कि अब ये क्रिकेट फैंस की उम्मीदों का ‘सबकुछ’ नहीं है. यानी अब फैंस इस जीत का जश्न तो मनाते है, पर यही उनकी आखिरी मंजिल नहीं होती. वो इससे आगे की सोच रहे है.

आगे बढ़ चुके है फैंस

अपने ट्वीट के आखिरी हिस्से में आकाश ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय फैंस अब इस पुरानी दुश्मनी से काफी आगे निकल चुके है. उन्होंने लिखा कि ‘फैंस मूव ऑन कर गए है’. इसका सीधा मतलब ये है कि अब टीम इंडिया और उसके चाहने वालों का मकसद सिर्फ पड़ोसी को हराना नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे ताकतवर टीम बनना है. फैंस की नजरें अब ग्लोबल डोमिनेंस यानी पूरी दुनिया में राज करने पर और ज्यादा से ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने पर टिकी है.

ये भी पढ़ें-

हेजलवुड T20WC से बाहर, स्टीव स्मिथ को मिली जगह, क्या बचेगी ऑस्ट्रेलिया टीम?

IND vs PAK: रोहित शर्मा और वसीम अकरम गले मिले, नो हैंडशेक विवाद को लेकर छिड़ी बहस

अफगान जलेबी पर डांस कर इरफान पठान ने पाकिस्तान को जलाया, पूछा- पड़ोसियों कैसा रहा संडे

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola