भारत में अब ''''ब्राह्मणों के द्वारा, ब्राह्मणों के लिए'''' क्रिकेट टूर्नामेंट

Updated at : 22 May 2017 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में अब ''''ब्राह्मणों के द्वारा, ब्राह्मणों के लिए'''' क्रिकेट टूर्नामेंट

नयी दिल्ली : भारत में जाति विशेष के नाम पर अब तक संगठन बनाये जाते थे. राजनीतिक पार्टियों का गठन होता था. लेकिन, अब जाति विशेष की खेल प्रतियोगिता शुरू की गयी है. जालंधर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट ब्राह्मणों के द्वारा, ब्राह्मणों के लिए आयोजित किया गया है. इसमें चार टीमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में जाति विशेष के नाम पर अब तक संगठन बनाये जाते थे. राजनीतिक पार्टियों का गठन होता था. लेकिन, अब जाति विशेष की खेल प्रतियोगिता शुरू की गयी है. जालंधर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट ब्राह्मणों के द्वारा, ब्राह्मणों के लिए आयोजित किया गया है. इसमें चार टीमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की 24 भाग ले रही हैं.सबसे खास बात है कि टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एसोसिएशन का गठन भी किया गया है. एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ-साथ सभी खिलाड़ी भी ब्राह्मण ही हैं.

भार्गव क्रिकेट एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष सुभाष भार्गव हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष भार्गव के मुताबिक, ब्राह्मणों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इसलिए किया गया है कि ब्राह्मण जाति के युवाओं को नशे से दूर रखा जाये. उनका कहना है कि ऐसा टूर्नामेंट आयोजित करने के पीछे किसी अन्य समुदायों के प्रति कोई पूर्वाग्रह या भेदभाव नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola