प्लेआफ से पहले हार, अच्छी रही : पटेल

Published at :09 May 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्लेआफ से पहले हार, अच्छी रही : पटेल

हैदराबाद : मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सात विकेट से हार पर कहा कि आईपीएल प्लेआफ से पहले एक दिन खराब प्रदर्शन अच्छा रहा.प्लेआफ में जगह बना चुकी मुंबई इंडियंस सात विकेट पर 138 रन ही बना सकी. सनराइजर्स ने सात विकेट और 10 गेंद बाकी रहते लक्ष्य […]

विज्ञापन

हैदराबाद : मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सात विकेट से हार पर कहा कि आईपीएल प्लेआफ से पहले एक दिन खराब प्रदर्शन अच्छा रहा.प्लेआफ में जगह बना चुकी मुंबई इंडियंस सात विकेट पर 138 रन ही बना सकी. सनराइजर्स ने सात विकेट और 10 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

पटेल ने कहा ,‘‘ यह विकेट 180 या 190 के स्कोर जैसा नहीं था. इस पर 160 रन काफी थे लेकिन हम 140 ही बना सके. ऐसा होता है. हम पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा क्रिकेट खेले लेकिन प्लेआफ से पहले इस तरह का एक दिन मिलना अच्छा रहा.” पटेल ने कहा कि पहले छह ओवर में बल्लेबाजी का वह पूरा मजा ले रहे हैं हालांकि यह काफी जिम्मेदारी का काम है.

उन्होंने कहा ,‘‘पहले छह ओवर में काफी दबाव रहता है. आपको जोखिम लेने पड़ते हैं और यह भी देखना होता है कि विकेट नहीं गिरे. बल्लेबाजी के लिए यह सबसे कठिन समय होता है लेकिन मैं 10 साल से पारी का आगाज कर रहा हूं और मुझे पहले छह ओवर में खेलने में बहुत मजा आता है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola