क्या केकेआर के अश्वमेधी अभियान पर रोक लगायेगा सनराइजर्स हैदराबाद

-मैच का समय : रात आठ बजे से- हैदराबाद : आत्मविश्वास से भरपूर कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के लीग मैच में कल गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी तो दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट की सौगात देखने को मिलेगी. लीग में नौ मैचों में 14 अंक के साथ केकेआर शीर्ष पर है. दूसरी ओर सनराइजर्स नौ […]
-मैच का समय : रात आठ बजे से-
उस मैच में 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने में सनराइजर्स नाकाम रहे थे और 17 रन से हार गये थे. उसके बाद से हालांकि सनराइजर्स के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है. कप्तान डेविड वार्नर, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केन विलियमसन जबर्दस्त फार्म में हैं. वार्नर ने कल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में 51, धवन ने 48 गेंद में 77 और विलियमसन ने नाबाद 54 रन बनाये. अनुभवी युवराज सिंह सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं है लेकिन अपना दिन होने पर वह अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं.
मोइजेस हेनरिक्स , विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा और दीपक हुड्डा मध्यक्रम में योगदान दे सकते हैं. इस सत्र में सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ हैै. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास परपल कैप है जबकि स्पिन में अफगानिस्तान के राशिद खान ने उम्दा प्रदर्शन किया है. बेन कटिंग, आशीष नेहरा, सिद्धार्थ कौल को भी विकेट मिले हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




