ePaper

बारिश में डूबी विराट की उम्मीदें, बेंगलूर और हैदराबाद का मैच रद्द

Updated at : 26 Apr 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश में डूबी विराट की उम्मीदें, बेंगलूर और हैदराबाद का मैच रद्द

बेंगलुरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लगातार तेज बारिश के कारण इंडियन प्रीमियर लीग मैच एक भी गेंद खेले बिना रद्द हो गया क्योंकि इससे मैदान खेलने योग्य नहीं रहा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रद्द हुए इस इस मैच से दोनों टीमों को एक एक अंक मिले. इससे हैदराबाद की टीम आठ […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लगातार तेज बारिश के कारण इंडियन प्रीमियर लीग मैच एक भी गेंद खेले बिना रद्द हो गया क्योंकि इससे मैदान खेलने योग्य नहीं रहा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रद्द हुए इस इस मैच से दोनों टीमों को एक एक अंक मिले. इससे हैदराबाद की टीम आठ मैचों में नौ अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि बेंगलूर भी इतने ही मैचों में पांच अंक से छठे स्थान पर पहुंच गयी है.

शाम में मैच से पहले बूंदाबांदी की शुरुआत हुई जो तेज बारिश में तब्दील हो गयी जिससे टास भी नहीं हो सका. एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच होगा और बेंगलूर के खिलाडी मैदान पर वार्म अप करते हुए भी दिखायी दिये. लेकिन लगातार बारिश होती रही और यह तेज हो गयी जिससे मैच रद्द करना पड़ा. मैदान पर कई जगह पर पानी भरा हुआ था और मैदानकर्मियों के प्रयास विफल रहे. पांच ओवर के शूटआउट मैच का कट-आफ टाइम 11.26 था लेकिन अंपायरों ने 11 बजे ही मैच रद्द करने का फैसला किया.

इसे भी पढ़ें,सबने कटवा ली दाढ़ी, कोहली की कब कटेगी? पढ़ें : कोहली की दाढ़ी का अनुष्का कनेक्शन

हैदराबाद की टीम दोनों टीमों के बीच पहले चरण के मैच में हैदराबाद में 35 रन से जीती थी जो टूर्नामेंट का शुरुआती मुकाबला भी था. कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली बेंगलूर को पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसमें टीम आईपीएल में अपने रिकार्ड न्यूनतम 49 रन स्कोर में सिमट गयी थी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पिछले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइट से हार का मुंह देखना पड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola