ePaper

भुवनेश्वर कुमार ने बताया हार की ये वजह

Updated at : 13 Apr 2017 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार ने बताया हार की ये वजह

मुंबई : सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मेजबान मुंबई इंडियंस के हाथों कल चार विकेट से मिली हार के लिये ओस और कम स्कोर को जिम्मेदार ठहराया. भुवनेश्वर ने कहा ,‘‘ हमारी बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं थी. बल्लेबाजों ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया. यह ऐसा दिन था कि आपके […]

विज्ञापन

मुंबई : सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मेजबान मुंबई इंडियंस के हाथों कल चार विकेट से मिली हार के लिये ओस और कम स्कोर को जिम्मेदार ठहराया.

भुवनेश्वर ने कहा ,‘‘ हमारी बल्लेबाजी में कोई खामी नहीं थी. बल्लेबाजों ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया. यह ऐसा दिन था कि आपके शाट सीधे फील्डर के पास चले जाते हैं. हमारे 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन थे जो अच्छी शुरुआत रही लेकिन 158 रन बड़ा स्कोर नहीं था क्योंकि ओस भी थी.’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस स्कोर का बचाव करना मुश्किल था.

टी20 में यह औसत स्कोर है लेकिन इस मैदान पर औसत से कम था. ओस पड़ने के बाद गेंदबाजी मुश्किल हो रही थी. यह कोई बहाना नहीं है. हमें पावरप्ले में 2-3 विकेट लेने चाहिये थे.’ पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई सनराइजर्स ने डेविड वार्नर के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाये. गेंदबाजी में बांग्लादेश के मुस्ताफिजूर रहमान ने काफी रन दिये जो अपना पहला मैच खेल रहे थे.

भुवनेश्वर ने हालांकि उसका बचाव करते हुए कहा ,‘‘ वह वापसी करेगा. यह एक खराब मैच था. वह पिछले साल हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से था. हमें यकीन है कि वह वापसी करेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola