IPL-2017 : 120 प्रतिशत फिट होने के बाद ही मैदान पर वापसी करुंगा : कोहली

हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज स्पष्ट किया कि वह आईपीएल में वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं करना चाहते क्योंकि 120 प्रतिशत फिट होने के बाद ही वह मैदान पर उतरेंगे. कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के पहले मैच के इतर कहा, ‘चैम्पियन्स ट्राफी होने वाली है […]
हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज स्पष्ट किया कि वह आईपीएल में वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं करना चाहते क्योंकि 120 प्रतिशत फिट होने के बाद ही वह मैदान पर उतरेंगे. कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के पहले मैच के इतर कहा, ‘चैम्पियन्स ट्राफी होने वाली है इसलिए भारतीय क्रिकेट प्राथमिकता है और मैं कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता. मैनें कोई तारीख तय नहीं की है और मैं तभी वापसी करुंगा जब मैं 120 प्रतिशत फिट रहूंगा. मैं हालांकि मैदान पर जितना संभव हो उतनी जल्दी वापसी करना चाहता हूं.’ कोहली धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में भी चोट के कारण नहीं खेल पाये थे.
उन्होंने कहा, ‘मैं पहले ही टेस्ट मैच से चूक चुका हूं. लेकिन यह हताशा भरा है कि आप अपने शरीर के सिर्फ एक हिस्से में चोट के कारण नहीं खेल पा रहे.’ कोहली युवराज सिंह की फार्म में वापसी से भी खुश हैं क्योंकि वह चैम्पियन्स ट्राफी टीम का अहम हिस्सा है.
उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट है. उसने इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया और कोलकाता में भी रन बनाये. आत्मविश्वास बढ़ रहा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




