ePaper

IPL 2017 : युवराज की पारी के दम पर सनराइजर्स ने आरसीबी को 35 रनों से हराया

Updated at : 05 Apr 2017 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2017 : युवराज की पारी के दम पर सनराइजर्स ने आरसीबी को 35 रनों से हराया

हैदराबाद :चैम्पियन बल्लेबाज युवराज सिंह की आक्रामक पारी के बाद अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर गत चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने विराट कोहली के बिना खेल रही रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 35 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सत्र का शानदार आगाज किया. सनराइजर्स के लिये मैन आफ द मैच युवराज […]

विज्ञापन

हैदराबाद :चैम्पियन बल्लेबाज युवराज सिंह की आक्रामक पारी के बाद अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर गत चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने विराट कोहली के बिना खेल रही रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 35 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सत्र का शानदार आगाज किया. सनराइजर्स के लिये मैन आफ द मैच युवराज ने 27 गेंद पर 62 रन बनाये जबकि अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान अरमान ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिये.

सनराइजर्स ने सपाट विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 207 रन बनाये. जवाब में आरसीबी 19 .4 ओवर में 172 रन पर आउट हो गई. आईपीएल में 23 मैचों के बाद बेंगलूर टीम आल आउट हुई है. उसके चारों शीर्ष बल्लेबाजों क्रिस गेल (32), मनदीप सिंह (24), ट्रेविस हेड (30) और केदार जाधव (31) ने उम्दा शुरुआत की लेकिन अपने विकेट गंवा बैठे. केदार का विकेट गिरने के बाद से आरसीबी मैच में नहीं लौट सकी. केदार अपनी 16 गेंद की पारी के दौरान काफी खतरनाक लग रहे थे लेकिन डीप से बेन कटिंग के सीधे थ्रो पर वह रन आउट हो गए. सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने अपने स्पिनरों को बखूबी रोटेट किया. आईपीएल में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर राशिद ने मनदीप को फुल लैंग्थ गेंद पर आउट किया. उसने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेजा.

इससे पहले सनराइजर्स की पारी का आकर्षण युवराज की पारी रही. युवराज ने आरसीबी के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर धुना. इससे पहले उन्हें डीप स्क्वेयर लेग सीमा पर श्रीनाथ अराविंद ने जीवनदान दिया था जिस समय वह 26 रन पर थे. उन्होंने 23 गेंद में 50 रन पूरे किये जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक है.

मोइजेस हेनरिक्स ने 37 गेंद में 52 रन बनाये. युवराज और हेनरिक्स ने सिर्फ 4.5 ओवर में 58 रन की पारी खेली. इससे पहले शिखर धवन (40) के साथ दूसरे विकेट की साझेदारी में हेनरिक्स ने 74 रन जोडे थे. युवराज ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाये जबकि हेनरिक्स ने तीन चौके और दो छक्के जडे. कप्तान डेविड वार्नर ने पहले ओवर में अनिकेत चौधरी को दो चौके और एक छक्का लगाया था लेकिन फिर बैकवर्ड प्वाइंट पर मनदीप सिंह को कैच दे बैठे.

धवन ने विरोधी कप्तान शेन वाटसन को पावरप्ले के आखिरी ओवर में चार चौके जडे. हेनरिक्स ने ट्रेविस हेड को छक्का लगाया. धवन को स्टुअर्ट बिन्नी ने डीप में लपकवाया जिसके बाद युवराज मैदान पर उतरे. युवराज ने चौधरी को एक ओवर में दो चौके और एक्स्ट्रा कवर पर एक छक्का जडा. आईपीएल के महंगे खिलाडी टाइमल मिल्स को 19वें ओवर में दो चौके लगाने के बाद युवराज अगली गेंद पर बोल्ड हो गए. आरसीबी के लिये युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया जबकि मिल्स ने 31 रन देकर एक विकेट चटकाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola