दूसरे टेस्ट में विजय-जयंत की जगह मुकुंद-करुण शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु : भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पुणे में पहले टेस्ट के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण आज यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हुए दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये. वहीं जयंत यादव की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है, करुण आलराउंडर हैं , उन्हें इंग्लैंड सीरीज में […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पुणे में पहले टेस्ट के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण आज यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हुए दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये. वहीं जयंत यादव की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है, करुण आलराउंडर हैं , उन्हें इंग्लैंड सीरीज में भी टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला था.
पुणे में पहले टेस्ट में कैच लपकने के दौरान तमिलनाडु के इस बल्लेबाज के कंधे में चोट लगी थी. भारत ने यह मैच तीन दिन के भीतर 333 रन से गंवा दिया था.
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज मुरली विजय भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में चार मार्च से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बायें कंधे में चोट के कारण बाहर हो गए हैं. ” विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आगामी दिनों में बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आकलन करेगी.” विजय की जगह अंतिम एकादश में अभिनव मुकुंद को शामिल किया गया है जो साढे पांच साल बाद टेस्ट टीम में खेल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










