घुटने की चोट के इलाज के लिये हफीज को इंग्लैंड भेजेगा पीसीबी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को घुटने की चोट के इलाज के लिये इंग्लैंड भेजेगा. एशिया कप के दौरान लगी इसी चोट के कारण हफीज इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हैं. पीसीबी की मेडिकल पेनल यहां चल रहे इलाज से खुश नहीं है. चोट के कारण हफीज भारत में […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को घुटने की चोट के इलाज के लिये इंग्लैंड भेजेगा. एशिया कप के दौरान लगी इसी चोट के कारण हफीज इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हैं. पीसीबी की मेडिकल पेनल यहां चल रहे इलाज से खुश नहीं है.
चोट के कारण हफीज भारत में टी20 विश्व कप के आखिरी दो मैच नहीं खेल सके थे. पीसीबी के सूत्र ने बताया कि मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और कप्तान मिसबाह उल हक हफीज की फिटनेस को लेकर चिंतित है और बोर्ड को उसे इलाज के लिये विदेश भेजने की सलाह दी है. हफीज को लाहौर में 30 मई से शुरू हो रहे शिविर के लिये टीम में रखा गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




