सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के लिये कल कठिन चुनौती
Updated at : 11 May 2016 3:23 PM (IST)
विज्ञापन

* मैच का समय : रात आठ बजे से हैदराबाद : लगातार दो हार के बाद जीत की राह पर लौटने को बेताब दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये कल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के मैच में कडी चुनौती होगी. सनराइजर्स शानदार फार्म में है जिसने 10 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक बना […]
विज्ञापन
* मैच का समय : रात आठ बजे से
हैदराबाद : लगातार दो हार के बाद जीत की राह पर लौटने को बेताब दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये कल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के मैच में कडी चुनौती होगी. सनराइजर्स शानदार फार्म में है जिसने 10 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक बना लिये हैं और वह दिल्ली को हराकर शीर्ष पर अपनी जगह और पुख्ता करना चाहेंगे.
आईपीएल में इस सत्र से पहले प्रभावित नहीं कर सके सनराइजर्स ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उसके बल्लेबाजों तथा गेंदबाजों ने एक ईकाई के रुप में बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया है. सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर फार्म में हैं और एक से ज्यादा बार अकेले दम पर टीम को जीत दिला चुके हैं. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी अच्छे फार्म में हैं.
धवन ने कल राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ 27 गेंद में 33 रन बनाये थे. हैदराबाद ने वह मैच चार रन से जीता जिसमें एडम जाम्पा ने 19 रन देकर छह विकेट लिये. हैदराबाद के पास केन विलियमसन, मोइजेस हेनरिक्स और दीपक हुड्डा के रुप में उम्दा बल्लेबाज भी हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, मुस्तफिजुर रहमान और बरिंदर सरन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
दिल्ली नौ मैचों में 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है. राहुल द्रविड के मार्गदर्शन में खेल रही दिल्ली के पास किंटोन डिकाक, कप्तान जहीर खान, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज करुण नायर के रुप में बेहतरीन खिलाडी है. दिल्ली को जहीर से शुरुआती सफलताओं की उम्मीद होगी. युवा सैमसन और रिषभ पंत को भी बल्ले के जौहर दिखाने होंगे. दिल्ली ने कुछ मैचों में कुछ अहम खिलाडियों को आराम दिया था और अब देखना यह है कि कल के मैच में उनकी वापसी होती है या नहीं.
टीमें :
दिल्ली डेयरडेविल्स :
जहीर खान : कप्तान :, मयंक अग्रवाल, खलील अहमद, सैम बिलिंग्स, कार्लोस ब्रेथवेट, नाथन कूल्टर नाइल, किंटोन डिकाक, जेपी डुमिनी, अखिल हर्वेडकर, इमरान ताहिर, श्रेयस अय्यर, मनिपाल लेमरोर, चामा मिलिंद, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, क्रिस मौरिस, शाहबाज नदीम, करुण नायर, पवन नेगी, रिषभ पंत, प्रत्यूष सिंह, संजू सैमसन, पवन सुयाल, जयंत यादव. सनराइजर्स हैदराबाद :
डेविड वार्नर : कप्तान :, आशीष रेड्डी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, बेन कटिंग, शिखर धवन, मोइजेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, अभिमन्यु मिथुन, ईयोन र्मोन, मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा, विजय शंकर, कर्ण शर्मा, बरिंदर सरन, टी सुमन, आदित्य तारे, केन विलियमसन, युवराज सिंह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




