ePaper

IPL : कल भिड़ेंगे आरसीबी और सनराइजर्स के शेर

Updated at : 29 Apr 2016 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL : कल भिड़ेंगे आरसीबी और सनराइजर्स के शेर

हैदराबाद : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से मिली हार से सबक लेते हुए सनराइजर्स हैदराबाद कल रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ आईपीएल के मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी. पिछली बार दोनों टीमों के मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद से सनराइजर्स के प्रदर्शन में काफी […]

विज्ञापन

हैदराबाद : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से मिली हार से सबक लेते हुए सनराइजर्स हैदराबाद कल रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ आईपीएल के मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी. पिछली बार दोनों टीमों के मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद से सनराइजर्स के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है. उसके छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक है. उसे पहले दो मैचों में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया लेकिन अगले तीन मैचों में उसने मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब पर जीत दर्ज की.

पिछले मैच में पुणे ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर उसे हराकर जीत के अभियान पर अंकुश लगाया. शिखर धवन को छोड़कर उसका कोई बल्लेबाज नहीं चल सका और टीम 118 रन पर आउट हो गयी. डेविड वार्नर खाता भी नहीं खोल सके और बाकी बल्लेबाज भी नाकाम रहे. गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आठ गेंद में 21 रन बनाये. गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा था कि उनकी टीम गलतियों से सबक लेकर आगे की राह तय करेगी. सनराइजर्स के पास केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज क्रिकेटर हैं जिन्होंने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है. टीम को मजबूत बनाने के लिए उन्हें उतारा जा सकती है.

मेजबान टीम के पास नेहरा, भुवनेश्वर, मुस्तफिजुर रहमान , बिपुल शर्मा और मोइजेस हेनरिक्स जैसे गेंदबाज हैं. दूसरी ओर आरसीबी लय हासिल करने के लिये जूझ रही है जिसके पांच मैचों में चार अंक है. क्रिस गेल की गैर मौजूदगी में उसकी बल्लेबाजी कमजोर हुई है लेकिन कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स शानदार फार्म में हैं. शेन वाटसन ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है और युवा सरफराज खान ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली है.

आरसीबी की चिंता का सबब उसकी गेंदबाजी है. दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसके गेंदबाज नहीं चल सके. युजवेंद्र चहल, केन रिचर्डसन, इकबाल अब्दुल्ला और वाटसन को कल अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

टीमें : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर : विराट कोहली ( कप्तान ), वरुण आरोन, अबु नेचिम, एस अराविंद, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, एबी डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, ट्रेविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, अक्षय कर्णेवार, सरफराज खान, विक्रमजीत मलिक, मनदीप सिंह, एडम मिल्ने, हर्षल पटेल, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, मिशेल स्टार्क, विकास टोकस, शेन वाटसन, डेविड वीसे, तबरेज शम्सी.
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर ( कप्तान ), आशीष रेड्डी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, बेन कटिंग, शिखर धवन, मोइजेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, अभिमन्यु मिथुन, ईयोन मोर्गन, मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा, विजय शंकर, कर्ण शर्मा, बरिंदर सरन, टी सुमन, आदित्य तारे, केन विलियमसन और युवराज सिंह.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola