सनराइजर्स को लगा बड़ा झटका, आशीष नेहरा चोटिल, दो मैच के लिए टीम से बाहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के हाथों 45 रनों की करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका लगा है. टीम के मुख्य गेंदबाज आशीष नेहरा चोटिल होकर आईपीएल के दो मैच से बाहर हो गये हैं. नेहरा के ग्रोइन में परेशानी महसूस हो रही है. आरसीबी के खिलाफ कल के मैच में […]
विज्ञापन
मुंबई : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के हाथों 45 रनों की करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका लगा है. टीम के मुख्य गेंदबाज आशीष नेहरा चोटिल होकर आईपीएल के दो मैच से बाहर हो गये हैं. नेहरा के ग्रोइन में परेशानी महसूस हो रही है.
आरसीबी के खिलाफ कल के मैच में नेहरा ने मात्र दो ओवर और एक गेंद ही फेंक पाये और चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गये. नेहरा इसके बाद दोबारा मैदान पर नहीं उतरे. मैच के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा, आशीष नेहरा को ग्रोइन में परेशानी है जिसके कारण उन्हें अगले दो मैच के लिए आराम दिया जा सकता है.
* टी-20 में नेहरा की धमाकेदार वापसी
ज्ञात हो लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद आशीष नेहरा ने टी-20 में धमाकेदार वापसी किया है. जब से नेहरा ने टीम में वापसी किया है तब से लगातार मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि नेहरा अपने क्रिकेट कैरियर में चोट को लेकर खासा परेशान रहे हैं. चोट के चलते वो हमेशा टीम से बाहर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










