ePaper

मुरली और मुथैया की गेंदों से मैं डरता था : गिलक्रिस्ट

Updated at : 08 Apr 2016 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
मुरली और मुथैया की गेंदों से मैं डरता था : गिलक्रिस्ट

नयी दिल्ली : अपने जमाने के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और भारत के हरभजन सिंह की गेंदों से डरते थे.गिलक्रिस्ट ने यहां स्कूली बच्चों के साथ बातचीत के दौरान कहा ,‘‘ मैं मुरली और भज्जी से डरता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपने जमाने के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और भारत के हरभजन सिंह की गेंदों से डरते थे.गिलक्रिस्ट ने यहां स्कूली बच्चों के साथ बातचीत के दौरान कहा ,‘‘ मैं मुरली और भज्जी से डरता था. मैं मुरली की अंगुलियों की मूवमेंट से कभी गेंद को भांप नहीं पाता था. उसके सामने मुझे हमेशा लगता था कि मैं दस साल का बच्चा हूं.”

उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी मुझे शक होता था, मैं स्वीप शाट खेलता था. एक टेस्ट पारी में यही सोचकर मैं उतरा. पहली गेंद पर स्वीप करके चौका लगाया. दूसरी गेंद पर भी स्वीप शाट खेला और कैच आउट हो गया. अगले मैच में भी मुरली के खिलाफ पहली गेंद पर स्वीप शाट खेला और दूसरी पर पगबाधा आउट हो गया.” उन्होंने बताया कि उनके पूर्व साथी खिलाड़ी माइक हस्सी भी मुरली के सामने उतने ही असहज थे.

उन्होंने कहा ,‘‘ यदि माइक को मैदान पर उतरकर मुरली का सामना करना होता था तो मैं उसकी खिंचाई करके उसे नर्वस कर देता था. मेरी बारी होती थी तो वह ऐसा करता था.” यह पूछने पर कि संन्यास के बाद भी वह फिट कैसे रहते हैं, गिलक्रिस्ट ने कहा ,‘‘ मैंने कभी डाइट चार्ट का अनुसरण नहीं किया. मैं सीफूड डाइट लेता था.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola