भारतीय टीम के फुटबॉल सत्र से दूर रहे नेहरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आशीष नेहरा का करियर चोटों की समस्याओं से भरा रहा है और अब वह ऐसी हालत में पहुंच गये हैं कि अब इनसे बचे रहने के लिये जरा भी कोताही नहीं बरत सकते, इसी कारण उन्होंने भारतीय टीम की ट्रेनिंग के दौरान जरुरी फुटबॉल से भी दूर रहने का फैसला किया. नेहरा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आशीष नेहरा का करियर चोटों की समस्याओं से भरा रहा है और अब वह ऐसी हालत में पहुंच गये हैं कि अब इनसे बचे रहने के लिये जरा भी कोताही नहीं बरत सकते, इसी कारण उन्होंने भारतीय टीम की ट्रेनिंग के दौरान जरुरी फुटबॉल से भी दूर रहने का फैसला किया.
नेहरा ने चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया में टी20 के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की थी और अब वह एशिया कप और विश्व टी20 की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे टीम के साथ फुटबॉल खेलना अच्छा लगता. लेकिन बीते समय में मुझे इतनी चोटें लग चुकी हैं इसलिये मैं अपने कार्यक्रम से फुटबॉल को दूर रखने की कोशिश करता हूं. ”
नेहरा को लंबे समय बाद भारतीय ड्रेसिंग रुम में शामिल होना अच्छा लग रहा है और उन्हें पहले छह ओवर में गेंदबाजी के बाद अंतिम ओवरों में अपना स्पैल पूरा करने की जिम्मेदारी करने में कोई परेशानी नहीं दिखती. उन्होंने बीसीसीआई डाट टीवी से कहा, ‘‘जो भी घरेलू क्रिकेट खेलता है, उनका लक्ष्य भारत के लिये खेलना होता है. चार साल बाद भारत के लिये खेलना अदभुत अहसास है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










