क्रिकेट के हर फॉरमेट से संन्यास लेंगे ब्रैंडन मैकुलम

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड टीम के कप्तान और क्रिकेट जगत के बेमिसाल क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर फारमेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. श्रीलंका के साथ खेले गये दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीतने के बाद उन्होंने इस बात की घोषणा की. मैकुलम ने घोषणा की कि वे अॅास्ट्रेलिया के साथ […]
क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड टीम के कप्तान और क्रिकेट जगत के बेमिसाल क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर फारमेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. श्रीलंका के साथ खेले गये दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीतने के बाद उन्होंने इस बात की घोषणा की. मैकुलम ने घोषणा की कि वे अॅास्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाली घरेलू श्रृंखला के बाद वे क्रिकेट के हर फॉरमेट को अलविदा कह देंगे.न्यूजीलैंड के कप्तान मैकुलम का 101वां और आखिरी टेस्ट आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट होगा जो उनके शहर क्राइस्टचर्च में 20 फरवरी को खेला जायेगा.
उन्होंने कहा ,‘‘ वह काम कैरियर खत्म होने के बाद किया जायेगा. फिलहाल मेरा पूरा फोकस आने वाले कुछ सप्ताह पर है जिसमें मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके टीम की जीत में योगदान देना चाहूंगा.’ मैकुलम ने यह भी कहा कि पिछले महीने लंदन में क्रिस केर्न्स के खिलाफ मैच फिक्सिंग मामले में गवाही देने का उनके इस फैसले से कोई सरोकार नहीं है. केर्न्स को अदालत ने क्लीन चिट दे दी जिसके बाद उसने मैकुलम को यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह अभियोजन के गवाह के रुप में क्यो पेश हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




