गिलिक्रिस्ट और कैलिस पर एमसीएल में लगी सबसे अधिक बोली

दुबई : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान खिलाडी जैक कैलिस के लिए मास्टर्स चैम्पियन्स लीग (एमसीएल) की खिलाड़ी की नीलामी में सबसे अधिक एक लाख 75 हजार डालर की बोली लगी जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को एक लाख 70 हजार डालर में खरीदा गया. इस लीग में संन्यास ले चुके पूर्व […]
दुबई : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान खिलाडी जैक कैलिस के लिए मास्टर्स चैम्पियन्स लीग (एमसीएल) की खिलाड़ी की नीलामी में सबसे अधिक एक लाख 75 हजार डालर की बोली लगी जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को एक लाख 70 हजार डालर में खरीदा गया.
इस लीग में संन्यास ले चुके पूर्व शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे. वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को लियो लायंस ने एक लाख डालर में खरीदा जबकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पाल कोलिंगवुड के लिए कैपरिकोर्न कमांडर्स ने 140000 डालर की बोली लगाई. ब्रेट लीग को वर्गो सुपरकिंग्स ने एक लाख डालर जबकि मुथैया मुरलीधरन को जेमिनी अरेबियंस ने 120000 डालर में खरीदा. टूर्नामेंट जनवरी 2016 में खेला जाएगा.
इसमें कुल 12 मार्की खिलाड़ी थे जिन्हें नीलामी से पहले टीमों के बीच आवंटित किया गया. अब्दुल रज्जाक और माइकल वान कमांडर्स के खाते में गए जबकि स्काट स्टायरिस और हीथ स्टरीक लियो लायंस से खेलेंगे. सौरव गांगुली और ग्रीम स्वान लिब्रा लीजेंड्स का हिस्सा होंगे जबकि वीरेंद्र सहवाग और कुमार संगकारा अरेबियंस टीम की ओर से खेलेंगे. महेला जयवर्धने और डेनियल विटोरी सेगीटेरियस सोल्जर्स टीम का हिस्सा होंगे जबकि ग्रीम स्मिथ और अजहर महमूद को सुपरकिंग्स में जगह मिली.
सोल्जर्स टीम के मालिक आरेंज लिमिटेड के अशफाक शेख हैं जबकि कमांडर्स के सहमालिक अभिनेता सोहेल खान और परवेज खान हैं. लीजेंड्स के मालिक पापकोर्न स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड जबकि अरेबियन के मालिक खेतान होल्डिंग्स है. सुपरकिंग्स को रीती स्पोर्ट्स ने खरीदा है जबकि लायंस का मालिकाना हक मान्यता दत्त और परिवार के पास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










