महिला रणजी खिलाड़ी ने की खुदकुशी

नयी दिल्ली : क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी दुखद खबर है. आंध्र प्रदेश की महिला क्रिकेटर दुर्गा भवानी ने अपने घर में खुदकुशी कर ली. भवानी आंध्र प्रदेश की महिला रणजी टीम के लिए खेलती थीं. हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. भवानी के आत्महत्या की खबर […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी दुखद खबर है. आंध्र प्रदेश की महिला क्रिकेटर दुर्गा भवानी ने अपने घर में खुदकुशी कर ली. भवानी आंध्र प्रदेश की महिला रणजी टीम के लिए खेलती थीं. हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है.
भवानी के आत्महत्या की खबर उनके भाई ने पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला क्रिकेटर ने आत्महत्या क्योंकि. इधर पुलिस ने आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद होने की आशंका व्यक्त की है. बताते चलें कि भवानी के पति सत्यप्रकाश खुद एक खेल पत्रकार हैं. इस मामले में पुलिस खिलाड़ी के पति से पूछताछ कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










