‘‘केर्न्स ने झूठ बोला, खिलाडियों को बल्ले से धमकाया''''
Updated at : 08 Oct 2015 3:37 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान क्रिस केर्न्स के खिलाफ झूठी गवाही के मामले में अदालत को बताया गया कि उसने झूठ कहा कि उसने मैच फिक्स नहीं किये और एक बार अधिक रन बनाने वाले साथी खिलाड़ी को बल्ले से धमकाया. केर्न्स पर आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने जनवरी 2010 में मैच […]
विज्ञापन
लंदन : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान क्रिस केर्न्स के खिलाफ झूठी गवाही के मामले में अदालत को बताया गया कि उसने झूठ कहा कि उसने मैच फिक्स नहीं किये और एक बार अधिक रन बनाने वाले साथी खिलाड़ी को बल्ले से धमकाया. केर्न्स पर आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने जनवरी 2010 में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था जब वह अब भंग हो चुकी इंडियन क्रिकेट लीग में चंडीगढ़ लायंस के लिये खेलता था.
दो साल बाद केर्न्स ने मोदी पर मानहानि का मुकदमा करके जीता. लेकिन अभियोजक साशा वास ने लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट को बताया कि केर्न्स के साथी आरोपी एंड्रयू फिच हालैंड ने कीवी खिलाडी लू विंसेंट सं संपर्क करके उसे झूठ बोलने को कहा. विंसेंट को बखूबी पता था कि केर्न्स ने मैच फिक्स किये हैं और वह खुद केर्न्स के कहने पर फिक्सिंग में शामिल था.
वास ने कहा कि इसके सबूत हैं कि केर्न्स मैच फिक्सिंग में शामिल था और उसने कसम खाने के बावजूद झूठ बोला है. जूरी को यह भी बताया गया कि केर्न्स ने एक फिक्स मैच में अधिक रन बनाने के कारण विंसेंट को बल्ले से धमकाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




