ePaper

ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए न्यूजीलैंड का दांव अनुभवी खिलाडियों पर

Updated at : 11 Sep 2015 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए न्यूजीलैंड का दांव अनुभवी खिलाडियों पर

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने नवंबर और दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट की श्रृंखला के लिए अनुभवी खिलाडियों को टीम में जगह दी है और एक भी नया चेहरा टीम का हिस्सा नहीं है. न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में कई खिलाडियों की वापसी हुई है जिसमें कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और टिम साउथी भी शामिल […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने नवंबर और दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट की श्रृंखला के लिए अनुभवी खिलाडियों को टीम में जगह दी है और एक भी नया चेहरा टीम का हिस्सा नहीं है.

न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में कई खिलाडियों की वापसी हुई है जिसमें कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और टिम साउथी भी शामिल हैं जो हाल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं गए थे. रोस टेलर, ट्रेंट बोल्ट और कोरी एंडरसन ने भी चोटों से उबरने के बाद टीम में वापसी की है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट ब्रिसबेन में पांच नवंबर से खेला जाएगा.

टीम इस प्रकार है:
ब्रैंडन मैकुलम (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लैथम, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, हामिश रदरफोर्ड, टिम साउथी, रोस टेलर बीजे वाटलिंग और केन विलियमसन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola