भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर अनिश्चितता के बादल, अभी सरकार ने नहीं लिया है कोई फैसला

Updated at : 04 Sep 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक क्रिकेट सीरीज पर अनिश्चितता के बादल, अभी सरकार ने नहीं लिया है कोई फैसला

कानपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रंखला को लेकर कोई भी प्रस्ताव अभी तक गृह मंत्रालय के पास विचार के लिये नही आया है इसलिये वह इस विषय पर कुछ नहीं कह सकते. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू आज कानपुर में […]

विज्ञापन

कानपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रंखला को लेकर कोई भी प्रस्ताव अभी तक गृह मंत्रालय के पास विचार के लिये नही आया है इसलिये वह इस विषय पर कुछ नहीं कह सकते.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू आज कानपुर में रक्षा मंत्रालय की डीएमएसआरडीई में रक्षा वैज्ञानिको के साथ बैठक करने आये थे. बैठक के बाद चकेरी एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि पाकिस्तान भारत के साथ क्रिकेट श्रंखला खेलने का इच्छुक है. क्या आप सोचते है कि सीमा पर लगातार फायरिंग के बीच पाकिस्तान के साथ भारत को क्रिकेट खेलना चाहिये.

इस पर रिजिजू ने कहा खेल के बारे में मैं नही बोल सकता लेकिन हम लोग अपने सरकारी स्तर पर जो जवाब देना है देश हित में उसको ध्यान में रखते हुये काम करते है. खेल के बारे में ऐसा कोई प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास विचार करने के लिये आया ही नही है तो फिर हम उस पर क्या कमेंट करें कि किसके साथ खेलना चाहियें और किसके साथ नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola