ePaper

इंग्‍लैंड को लगा झटका, बाजू में खिचाव के कारण एंडरसन चौथे एशेज टेस्ट से बाहर

Updated at : 31 Jul 2015 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्‍लैंड को लगा झटका, बाजू में खिचाव के कारण एंडरसन चौथे एशेज टेस्ट से बाहर

बर्मिंघम : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बाजू में खिचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा तीसरे टेस्ट के बाकी दिन और ट्रेंट ब्रिज में अगले सप्ताह चौथा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक टेस्ट विकेट ले चुके एंडरसन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अपने नौवें ओवर में तीन गेंद फेंकने के […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बाजू में खिचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा तीसरे टेस्ट के बाकी दिन और ट्रेंट ब्रिज में अगले सप्ताह चौथा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक टेस्ट विकेट ले चुके एंडरसन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अपने नौवें ओवर में तीन गेंद फेंकने के बाद मैदान छोड़कर चले गए थे.

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आज पुष्टि की कि उनकी बाजू में खिचाव है. बयान में कहा गया , इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन बाजू में खिचाव के कारण मौजूदा एशेज टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. वह छह अगस्त से शुरु हो रहे चौथे टेस्ट में भी उपलब्ध नहीं होंगे. आखिरी टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जायेगा. एंडरसन ने मौजूदा टेस्ट में पहली पारी में 47 रन देकर छह विकेट लिये जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम 136 रन पर आउट हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola