तीसरा एशेज टेस्ट : एंडरसन की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया 136 रन पर ढेर

बर्मिंघम : तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लार्ड्स के लचर प्रदर्शन की भरपायी करते हुए आज यहां 47 रन देकर छह विकेट लिये जिससे इंग्लैंड तीसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन ही 136 रन पर ढेर करने में सफल रहा. एंडरसन ने लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में 137 रन दिये […]
बर्मिंघम : तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लार्ड्स के लचर प्रदर्शन की भरपायी करते हुए आज यहां 47 रन देकर छह विकेट लिये जिससे इंग्लैंड तीसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन ही 136 रन पर ढेर करने में सफल रहा.
एंडरसन ने लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में 137 रन दिये थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था लेकिन आज आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उनके सामने बगलें झांकते हुए नजर आये. बीच में एक समय उन्होंने केवल दस गेंद और सात रन के अंदर चार विकेट निकाल दिये थे. एंडरसन को दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज स्टीवन फिन (38 रन देकर दो विकेट) और स्टुअर्ट ब्राड (44 रन देकर दो विकेट) का भी अच्छा साथ मिला. इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने केवल इन तीनों गेंदबाजों का उपयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




