भारत ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर फेरा पानी, आखिरी टी20 में दर्ज की जीत

बेंगलूर : भारतीय महिला टीम ने तीसरे और आखिरी ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराकर कीवी टीम की क्लीन स्वीप करने की उम्मीदों पर पानी फेरा. भारत पहले दोनों मैच में हारने के कारण पहले ही श्रृंखला गंवा चुकी थी. न्यूजीलैंड ने इस तरह से श्रृंखला 2-1 से […]
बेंगलूर : भारतीय महिला टीम ने तीसरे और आखिरी ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराकर कीवी टीम की क्लीन स्वीप करने की उम्मीदों पर पानी फेरा. भारत पहले दोनों मैच में हारने के कारण पहले ही श्रृंखला गंवा चुकी थी. न्यूजीलैंड ने इस तरह से श्रृंखला 2-1 से जीती.
झूलन गोस्वामी की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित यिका और उसकी टीम को आठ विकेट पर 126 रन ही बनाने दिये. इसके बाद भारत ने एक ओवर शेष रहते हुए सात विकेट पर 128 रन बनाकर जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




