अंबाती रायुडू घायल, जिंबाब्वे दौरे से बाहर, संजू सैमसन की वापसी

Updated:
विज्ञापन
अंबाती रायुडू घायल, जिंबाब्वे दौरे से बाहर, संजू सैमसन की वापसी

हरारे: पिछले मैच में घायल हुए बल्लेबाज अंबाती रायुडू अब अपना जिंबाब्वे दौरा जारी नहीं रख पायेंगे उनकी जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बोर्ड ने एक बयान में कहा , बीसीसीआई की मेडिकल टीम इसकी पुष्टि करती है कि अंबाती रायुडू जिंबाब्वे दौरे पर बाकी मैच […]

विज्ञापन

हरारे: पिछले मैच में घायल हुए बल्लेबाज अंबाती रायुडू अब अपना जिंबाब्वे दौरा जारी नहीं रख पायेंगे उनकी जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बोर्ड ने एक बयान में कहा , बीसीसीआई की मेडिकल टीम इसकी पुष्टि करती है कि अंबाती रायुडू जिंबाब्वे दौरे पर बाकी मैच नहीं खेल पायेंगे चूंकि उन्हें दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी.

उन्हें दो तीन सप्ताह रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी. इसमेंकहा गया , अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने संजू सैमसन को रायुडू के विकल्प के तौर पर भेजा है. रायुडू ने दो मैचों में नाबाद 124 और 41 रन बनाये हैं.

उनके नहीं खेलने से सैमसन को भारत के लिए पदार्पण का मौका मिलेगा. उसने आईपीएल में राजस्थान रायल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अब तक 21 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा वह 29 लिस्ट ए मैच और 67 टी20 मैच खेल चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola