शरद पवार सहित चार लोग एमसीए अध्यक्ष पद की दौड में
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और तीन अन्य लोगों ने 17 जून को होने वाले मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे हैं. एमसीए ने आज यह जानकारी दी. चुनाव के लिए मिलने वैध नामांकन की जो सूची एमसीए ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये जारी […]
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और तीन अन्य लोगों ने 17 जून को होने वाले मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे हैं. एमसीए ने आज यह जानकारी दी.
चुनाव के लिए मिलने वैध नामांकन की जो सूची एमसीए ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये जारी की है उसके अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष पवार और उनके गुट के सदस्यों रवि सावंत और भारतीय जनता पार्टी विधायक आशीष शेलार के अलावा विरोधी गुट के विजय पाटिल अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं. पवार का समर्थन कर रहे सत्ताधारी बाल महादलकर गुट के सदस्य ने निवर्तमान उपाध्यक्ष रवि सावंत और शेलार के नामांकन के संदर्भ में कहा, उनके नामांकन दिखावटी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










