रमीज ने दौरा रद्द करने पर क्रिकेट जिम्बाब्वे की आज कडी आलोचना की

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कल कराची में आतंकी घटना के बाद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द करने के लिये क्रिकेट जिम्बाब्वे की आज कडी आलोचना की. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कराची में आतंकी हमले में 43 लोगों के मारे जाने के बाद दौरा नहीं करने का फैसला किया. उसने […]
कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कल कराची में आतंकी घटना के बाद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द करने के लिये क्रिकेट जिम्बाब्वे की आज कडी आलोचना की. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कराची में आतंकी हमले में 43 लोगों के मारे जाने के बाद दौरा नहीं करने का फैसला किया. उसने बयान में कहा, दौरा नहीं करने का फैसला देश के शीर्ष खेल नियामक प्राधिकरण खेल एवं मनोरंजन आयोग (एसएआसी) की सलाह पर लिया गया.
रमीज ने इस फैसले पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने जियो न्यूज चैनल से कहा, क्रिकेट जिम्बाब्वे ने जल्दबाजी में यह फैसला करके पाकिस्तान बोर्ड के साथ अपने रिश्तों को भी दांव पर लगा दिया. उन्होंने कहा, इस फैसले से मुझे हैरानी हुई क्योंकि दुर्भाग्यपूर्ण घटना कराची में हुई जहां आतंकवादियों ने निहत्थे नागरिकों की बस पर हमला किया और कराची में कोई मैच नहीं होना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




