चोटिल हैं केविन पीटरसन, नहीं हो सकेगी आईपीएल में वापसी

लंदन : इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरह इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस बार केविन पीटरसन दिखायी नहीं पड़ेंगे. उम्मीद जतायी जा रही थी कि वे शुक्रवार को टीम से जुड़ेंगे और रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे, लेकिन चोटिल होने के कारण वे नहीं आ रहे हैं. ईसीबी के नये निदेशक एंड्रयू स्ट्रास ने […]
लंदन : इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरह इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस बार केविन पीटरसन दिखायी नहीं पड़ेंगे. उम्मीद जतायी जा रही थी कि वे शुक्रवार को टीम से जुड़ें���े और रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे, लेकिन चोटिल होने के कारण वे नहीं आ रहे हैं.
ईसीबी के नये निदेशक एंड्रयू स्ट्रास ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी के रास्ते बंद किये. इसके बाद पीटरसन की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कहा कि वह शुक्रवार को टीम से जुडेंगे और रविवार का मैच खेलेंगे.बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पीटरसन भी आईपीएल में खेलना चाहते थे लेकिन चोटों के कारण वह दो सप्ताह तक क्रिकेट से दूर हो गए हैं.
फरवरी 2014 में इंग्लैंड टीम से बाहर होने वाले पीटरसन को हैदराबाद टीम ने दो करेाड रुपये में खरीदा था. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन कोलिन ग्रावेस ने हालांकि कहा है कि काउंटी क्रिकेट में रन बनाकर पीटरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.
यही वजह है कि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की बजाय सर्रे के लिये काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद किया. वह आईपीएल के आखिरी चरण में खेलने के लिए उपलब्ध थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










